Move to Jagran APP

धुलने लगे हैं मंत्रियों और विधायकों पर लगे दाग

भाजपा सरकार ने बीते 16 माह में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पर दर्ज 50 से अधिक मुकदमें वापस लेने की संस्तुति की है।

By Edited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:34 AM (IST)
धुलने लगे हैं मंत्रियों और विधायकों पर लगे दाग
धुलने लगे हैं मंत्रियों और विधायकों पर लगे दाग

देहरादून, [विकास गुसाई]: प्रदेश सरकार में शामिल मंत्रियों व विधायकों पर दर्ज मुकदमों के दाग धुलने लगे हैं। सूचना के अधिकार के तहत मिली सूचना के अनुसार भाजपा सरकार ने बीते 16 माह में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पर दर्ज 50 से अधिक मुकदमें वापस लेने की संस्तुति की है। इनमें से कई मुकदमें अब वापस भी हो चुके हैं। जिनसे मुकदमें वापस लेने की संस्तुति की गई है, उनमें कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, राज्य मंत्री धन सिंह रावत व विधायक राजकुमार ठुकराल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, यतीश्वरानंद समेत कई अन्य विधायक व नेता शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पर मुकदमें बीते पांच वर्षो में दर्ज किए गए थे।

loksabha election banner

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मुकदमें वापसी का दौर चला था। इनमें कई गंभीर किस्म के मामले भी थे। इस दौरान भाजपा ने तत्कालीन प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए थे कि उनके कार्यकर्ताओं पर जानबूझ कर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने पर बीते वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि राजनीतिक साजिश का शिकार बने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुकदमें वापस लिए जाएंगे।

सरकार ने इस दिशा में कदम भी उठाया है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष जनवरी, फरवरी, मई व जून में तकरीबन 25 लोगों से मुकदमें वापस लिए। इनमें अधिकांश भाजपा के कार्यकर्ता हैं। सरकार ने जो मुकदमें वापस लिए हैं उनमें से अधिकांश शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने आदि से संबंधित हैं। 

हालांकि कुछ मामले गंभीर किस्म के भी जरूर हैं। इनमें दो मामले हत्या व हत्या के प्रयास के भी हैं। ये मामले वर्ष 2012 में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और एक अन्य नत्थू लाल गुप्ता पर दर्ज थे। इनके अलावा भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर घातक हथियार लेकर उपद्रव करने के आरोप में दर्ज मुकदमा शामिल है।इन नेताओं से मुकदमें वापस लेने की की गई है संस्तुति 

डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री, धन सिंह रावत, राज्यमंत्री, यतीश्वरानंद, विधायक, धन सिंह नेगी विधायक, गणेश जोशी, विधायक, पूरण सिंह फत्र्याल विधायक, राजकुमार ठुकराल, विधायक, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के अलावा अंबरीष कुमार, दौलत राम कुंवर व जगत सिंह मार्तोलिया आदि।

यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह बोले, मोदी सरकार ने ठगा है आम जनता को

यह भी पढ़ें: महंगाई के सवाल पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.