Move to Jagran APP

राकेश थपलियाल बने प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष Dehradun News

प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए हैं जिसमें राकेश थपलियाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 07:45 PM (IST)
राकेश थपलियाल बने प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष Dehradun News
राकेश थपलियाल बने प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए हैं, जिसमें राकेश थपलियाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष और महेंद्र सिंह बोहरा को महामंत्री चुना गया है। 

loksabha election banner

रविवार को कचहरी परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में संगठन का द्वितीय अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें अध्यक्ष महामंत्री के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद बहुगुणा, संप्रेक्षक पद पर विनोद रावत, सचिव पद पर नीरज, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, संगठन मंत्री के पद पर प्रमोद कुमार को चुना गया। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष अश्वनी चौहान, सचिव शूरवीर सिंह, कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष गिरीश कांडपाल, सचिव गोविंद फर्त्याल, प्रचार मंत्री प्रदीप सैनी, कार्यालय सचिव रमेश पंत, संयुक्त सचिव पंपल कुमार को बनाया गया। 

संगठन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि परिवहन विभाग में कार्यरत प्रर्वतन सिपाही राजस्व अर्जित करने, अवैध वाहनों की रोकथाम के साथ ही सड़क सुरक्षा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन, कर्मचारियों की सुविधाओं और संसाधनों में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं हैं, जिनके निस्तारण को संगठन संघर्षरत है। उन्होंनेे मांग की है कि विभागीय ढांचे में वर्षों पुरानी व्यवस्था को बदला जाए। 

प्रवर्तन सिपाही पदोन्नति के अवसर से वंचित रह रहे हैं। इसके अलावा दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु पर स्वजनों को 20 लाख रुपये सहायता राशि देने, कर्मचारियों को जोखिम और पौष्टिक भत्ता देने, कर्मचारियों के विश्राम को स्थान की व्यवस्था करने, चेकिंग के लिए वीडियो कैमरे प्रदान करने आदि मांगे भी की गईं। अधिवेशन में नंद किशोर त्रिपाठी, अरुण पांडेय, शक्ति प्रसाद भट्ट, ओमवीर सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: सरकार की नीतियों के खिलाफ देव याचना करेगी उत्तराखंड कांग्रेस 

शिव कुमार बने सोनार महासभा के अध्यक्ष 

अखिल भारतीय मैढ़ (सोनार) महासभा के अधिवेशन में रविवार को शिव कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। 

यह भी पढ़ें: भाजपा मंडलों का पैनल तय, जिला इकाइयों की तैयारी

रविवार को परेड ग्राउंड स्थित हिंदी भवन में आयोजित अधिवेशन में जितेंद्र कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय वर्मा को महासचिव, केके वर्मा और आशुतोष वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। महासंघ के संयोजक योगेंद्र वर्मा ने कहा कि सोनार बिरादरी के लिए सभा को मिलकर काम करना होगा। हम चाहते हैं कि सब मिलकर सभा को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर महासभा के महिला विंग की अध्यक्ष सविता वर्मा, शेखर वर्मा, अशोक वर्मा, आशीष, अवधेश वर्मा, मनीष, राजेश वर्मा, अनिल केशव, गीता वर्मा, मधुबाला वर्मा, विकास वर्मा, सुनीता वर्मा और अन्य मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: भाजपाइयों ने रैली निकालकर दी सीएए की जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.