Move to Jagran APP

राहुल, राजबब्बर और सिद्धू होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

थराली उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।

By Edited By: Published: Fri, 11 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 10:07 PM (IST)
राहुल, राजबब्बर और सिद्धू होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
राहुल, राजबब्बर और सिद्धू होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की किसी तरह ढील देने के मूड में नहीं है। सत्तारूढ़ भाजपा के स्टार प्रचारकों के जवाब में विपक्षी पार्टी ने भी चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद व सिने अभिनेता राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह शामिल हैं। 

loksabha election banner

स्टार प्रचारकों की इस सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत शेष 36 नेता उत्तराखंड से ही हैं। कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। 

इस सूची में प्रदेश से पार्टी के दो राज्यसभा सांसद राज बब्बर व प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के सभी 11 विधायकों के साथ ही पूर्व मंत्रियों में राजेंद्र भंडारी, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व जोत सिंह बिष्ट, एसपी सिंह इंजीनियर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष भुवन कापड़ी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर अली, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत, दर्शन लाल को शामिल किया गया है। 

भाजपा की सूची में आंशिक संशोधन 

भाजपा ने बुधवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस संबंध में भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने चुनाव आयोग को संशोधित सूची भेज दी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा को खतरा, कांग्रेस को बैठे-बैठे मिल गया ये मुद्दा

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर जताई आपत्ति, निर्वाचन आयोग में दी दस्तक

यह भी पढ़ें: थराली की जंग में होगी भाजपा की असली परीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.