गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश की संशोधित सूची जारी कर दी है। शासन की सूची में कुछ त्रुटियां पाए जाने के बाद यह अंतिम सूची जारी की गई है।
देहरादून, [जेएनएन]: जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश की संशोधित सूची जारी कर दी है। शासन की सूची में कुछ त्रुटियां पाए जाने के बाद यह अंतिम सूची जारी की गई है। इसमें तीन स्थानीय अवकाश समेत 27 छुट्टियां राज्य कर्मचारियों को मिलेंगी। डीएम ने पांच जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
डीएम एसए मुरूगेशन ने बताया कि 15 दिसंबर को शासन ने सार्वजनिक अवकाश की विज्ञप्ति जारी की थी। मगर, इसमें चार अवकाश पांच दिन के दफ्तर यानि सचिवालय व विधानसभा के कैलेंडर में जुड़ गए थे।
इस बीच कर्मचारियों में छुट्टी को लेकर त्रुटि होने की बहस शुरू हुई तो जिला प्रशासन ने संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें तीन स्थानीय अवकाश झंडा दिवस, छोटी होली और छोटी दीपावली को भी शामिल किया गया है। डीएम ने कहा कि जारी छुट्टी में चार दिन महावीर जयंती, वाणिज्य बैंकों की लेखाबंदी, मोहर्रम, महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन बैंक, कोषागार, उप कोषागार खुले रहेंगे। हालांकि जारी कैलेंडर में चेटीचंद व रविदास जयंती को लेकर अभी भी कर्मचारियों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: सीएम ने किया बायो क्रश रिवर्स वेंडिंग मशीन का शुभारंभ
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 88 नगर निकायों में होंगे चुनाव: मदन कौशिक