Move to Jagran APP

नगर निगम कार्यालय पर कांग्रेस नेता धस्माना का धरना

शहर की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने नगर निगम पहुंचकर धरना दिया। मुख्य नगर आयुक्त के कार्यलय में नहीं पहुंचने पर वह भड़क गए।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2015 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 01:50 PM (IST)
नगर निगम कार्यालय पर कांग्रेस नेता धस्माना का धरना

देहरादून। शहर की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने नगर निगम पहुंचकर धरना दिया। मुख्य नगर आयुक्त के कार्यलय में नहीं पहुंचने पर वह भड़क गए।
सुबह करीब सवा ग्यारह बजे कांग्रेस नेता धस्माना नगर निगम पहुंचे। मुख्य नगर आयुक्त जब कार्यालय में नहीं मिले तो वह उनके कक्ष के समक्ष धरने पर बैठ गए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में सारी व्यवस्थाएं चौपट पड़ी हैं। टैक्स और शहर की तमाम समस्याओं का समय से समाधान हीं हो रहा है। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे आयुक्त नितिन भदोरिया से उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई।
इस दौरान नगर निगम में शामिल ग्रामीण इलाकों में टैक्स कम करने की उनकी मांग पर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए नगर निगम कार्यकारिणी को शासन ने अधिकार दिए हैं।
पढ़ें-मेयर पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, नगर निगम कार्यालय में दिया धरना

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.