Move to Jagran APP

बंगाल में हुई हिसा के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन

विकासनगर पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न् स्थानों पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 09:23 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 09:23 PM (IST)
बंगाल में हुई हिसा के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन
बंगाल में हुई हिसा के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी पर सुनियोजित तरीके से हिसा कराने व भाजपा कार्यकत्र्ताओं की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

loksabha election banner

विकासनगर तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बंगाल सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश का प्रत्येक नागरिक कोविड संक्रमितों की जान बचाने में लगा हुआ है। टीएमसी कार्यकत्र्ता चुन-चुन कर भाजपा कार्यकत्र्ताओं के परिवारों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बंगाल में नरसंहार, मारपीट, आर्थिक नुकसान जैसी स्थिति बनी हुई है, उससे टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनके कार्यकत्र्ताओं की साजिश को आसानी से समझा जा सकता है। बंगाल में भाजपा कार्यकत्र्ताओं और उनके परिवारों में भय का वातावरण बना हुआ है। टीएमसी के कार्यकत्र्ताओं से बचने के लिए लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने देश के राष्ट्रपति से बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान विनोद कश्यप, अर्जुन मित्तल, हरीश कंडवाल, नवीन रावत, अंकित कंसल उपस्थित रहे।

वहीं बरोटीवाला चौक पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बंगाल में हुए हमले के विरोध में ममता सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। विकासनगर ग्रामीण मंडल के कार्यकत्र्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता किसी भी पार्टी का हो, उसका हर पार्टी को सम्मान करना चाहिए, लेकिन ममता सरकार ने सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया है। सांकेतिक धरने पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मोहित शर्मा, रवि राणा, सुनील पठानिया, सिद्धू, आदि मौजूद रहे।

---------------

शहीद स्थल पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने किया प्रदर्शन

विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी के सुद्वोवाला मंडल के कार्यकत्र्ताओं ने सेलाकुई के शहीद स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जनपद में भाजपा से जुड़ी महिलाओं के साथ किए गए अत्याचार और हिसा की घटना की निदा की। इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किए जाने और दोषी टीएमसी के कार्यकत्र्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र भी राष्ट्रपति को प्रेषित किया, जिसमें उन्होंने बंगाल के भाजपा कार्यकत्र्ताओं की जानमाल की सुरक्षा की अपील भी राष्ट्रपति से की। प्रदर्शनकारियों शूरवीर सिंह चौहान, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, नितेश कुमार, राजेंद्र पसाद, अनुराग चौहान शामिल रहे।

-----------

कालसी में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, कालसी: पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या का आरोप तृणमूल पर लगाते हुए स्थानीय भाजपाइयों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित की और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल कार्यकत्र्ताओं की ओर से किए जा रहे कृत्य की उन्होंने निंदा की। कहा, ऐसी सरकार का सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख कालसी रितेश असवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता की शह पर गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में जंगलराज कायम है, जिसे खत्म करने को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। कालसी तहसील में ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कालसी दाताराम शर्मा, भाजपा महामंत्री कालसी बिरेंदर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष कालसी मंडल सुरेश रावत, राकेश उत्तराखंडी, उमेश शर्मा, भगत सिंह, सोनू, अजय बहादुर थापा, अमजद खान आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.