Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड : गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा की तैयारी

सरकार की कोशिशें परवान चढ़ीं तो आने वाले दिनों में बदरीनाथ व केदारनाथ की तरह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम भी हेली सेवा से जुड़ जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन विभाग का दल जल्द ही दोनों धामों में हेली सेवाओं के मद्देनजर संभावनाएं तलाशेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:45 AM (IST)
उत्‍तराखंड : गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा की तैयारी
गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा की तैयारी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सरकार की कोशिशें परवान चढ़ीं तो आने वाले दिनों में बदरीनाथ व केदारनाथ की तरह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम भी हेली सेवा से जुड़ जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन विभाग का दल जल्द ही दोनों धामों में हेली सेवाओं के मद्देनजर संभावनाएं तलाशेगा। अगर, मुनासिब लगेगा तो यहां हेली सेवाओं के संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही हेली सेवाओं की संख्या, किराया निर्धारण समेत अन्य विषयों पर फैसला लिया जाएगा।

loksabha election banner

उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी का महत्वपूर्ण जरिया है। प्रदेश में प्रतिवर्ष आने वाले करीब साढ़े तीन करोड़ सैलानियोंं में करीब 45 फीसद भागीदारी चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु वाहनों के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा पैदल अथवा हेलीकाप्टर के जरिये भी होती है। ये हेली सेवाएं निजी कंपनियों द्वारा फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी से संचालित की जाती हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए भी हेली सेवाओं का संचालन होता है। यह हेली सेवाएं गोविंदघाट से संचालित होती हैं। प्रतिवर्ष केदारनाथ व हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले यात्रियों में से 18 से 15 फीसद यात्री हेली सेवाओं के जरिये दर्शन करते हैं। वर्ष 2019 में केदारनाथ में 9.98 लाख यात्री और हेमकुंड साहिब में 2.39 लाख यात्री पहुंचे थे। वहीं, 2020 में कोरोना के कारण लगे लाकडाउन के बाद शुरू हुई यात्रा में केदारनाथ में कुल 1.35 लाख और हेमकुंड साहिब में 82 हजार यात्री पहुंचे थे।

इस वर्ष 15 मई से चारधाम की यात्रा शुरू होनी प्रस्तावित है। इस बार इसमें यात्रियों की संख्या बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा उड़ान योजना के तहत बदरीनाथ में भी हेली सेवा को विस्तार देने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

अब इस कड़ी में अब नागरिक उड्डयन विभाग गंगोत्री व यमुनोत्री में भी हेली सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए जल्द ही सचिव नागरिक उड्डयन व पर्यटन दिलीप जावलकर के नेतृत्व में विभाग का एक दल इन दोनों धामों का भ्रमण करने जाएगा। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर के मुताबिक इन दोनों धामों में भी हेली सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से ये सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय भ्रमण के बाद ही लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बदरीनाथ धाम भी जुड़ेगा हेली सेवा से, नागरिक उड्डयन सचिव ने दिए इसके निर्देश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.