Move to Jagran APP

देहरादून में आमजन को भा रहा स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला, लगाए गए हैं 53 स्टाल

Swadeshi swarojgar Deepawali fair राजधानी देहरादून में नगर क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न उत्पाद के 53 स्टाल लगाए गए हैं जिन्हें आमजन खासा पसंद कर रहे हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 07:55 AM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 07:55 AM (IST)
देहरादून में आमजन को भा रहा स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला, लगाए गए हैं 53 स्टाल
देहरादून में आमजन को भा रहा स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Swadeshi swarojgar Deepawali fair दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली मेला शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न उत्पाद के 53 स्टाल लगाए गए हैं, जिन्हें आमजन खासा पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

नगर निगम में आयोजित स्वदेशी स्वरोजगार मेले का शुक्रवार को उद्घाटन महापौर सुनील उनियाल गामा ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टाल का अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं, जिन्होंने अब खुद का रोजगार शुरू करते हुए विभिन्न वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया है। हालांकि, उन्हें उचित बाजार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी स्वरोजगार मेला शुरू किया गया है, जिससे शहर के स्वयं सहायता समूह भी अच्छी आमदनी कर अच्छे से दीपावली का त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फार लोकल अभियान को भी बल मिलेगा। यह मेला दो नवंबर तक चलेगा। महापौर ने दूनवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में आने की अपील की। इस मौके पर नगर आयुक्त अभिषेक रूहिला, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, सतीश कश्यप, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर विजयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हुनर हाट में प्रदर्शित किए गए 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वदेशी उत्पाद

इन उत्पादों को किया जा रहा खासा पसंद

नगर निगम में आयोजित मेले में जैविक उत्पाद, गोबर के दीये, जूट के बैग, ऐपण कला, पेटिंग, अचार व फर्नीचर को खासा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढें- केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- आत्मनिर्भर भारत का प्रमाणिक प्लेटफार्म है हुनर हाट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.