Move to Jagran APP

Uttarakhand panchayat election result: ब्लॉकों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस पिछड़ी

हरिद्वार को छोड़ प्रदेश के शेष 12 जिलों की 89 क्षेत्र पंचायतों में से ब्लाक प्रमुख के 62 ज्येष्ठ उपप्रमुख के 63 और कनिष्ठ उपप्रमुखों के 62 पदों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:56 AM (IST)
Uttarakhand panchayat election result: ब्लॉकों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस पिछड़ी
Uttarakhand panchayat election result: ब्लॉकों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस पिछड़ी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। हरिद्वार को छोड़ प्रदेश के शेष 12 जिलों की 89 क्षेत्र पंचायतों में से ब्लाक प्रमुख के 62, ज्येष्ठ उपप्रमुख के 63 और कनिष्ठ उपप्रमुखों के 62 पदों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। प्रमुख के 27, ज्येष्ठ उपप्रमुख के 26 व कनिष्ठ उपप्रमुख के 27 पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के सभी पदों पर चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि उसके 53 प्रमुख जीते हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रमुख के 28 पदों पर जीत का दावा किया है।

loksabha election banner

निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रमुख पदों के लिए 148, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदों पर 161 व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों पर 160 प्रत्याशी मैदान में थे। बुधवार को क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक इन पदों के लिए मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक सभी जिलों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

कहां से किसे मिली जीत 

गढ़वाल

उत्तरकाशी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

विनीता (भटवाड़ी), शैलेंद्र सिंह (डुंडा), रीता (पुरोला), सरोज (नौगांव), बचन सिंह पंवार (मोरी) व वंदना (चिन्यालीसौड़)

चमोली जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख

दर्शन सिंह (देवाल), कविता देवी (थराली), यशपाल सिंह (नारायणबगड़), शशि देवी (गैरसैंण), विनीता देवी (दशोली), प्रीति देवी (पोखरी), चंद्रेश्वरी देवी (कर्णप्रयाग), भारती देवी (घाट) व हरीश परमार (जोशीमठ) 

देहरादून जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

जसविंदर सिंह (विकासनगर), सीमा (सहसपुर), दिव्या भारती (रायपुर), भवान सिंह (डोईवाला), निधि (चकराता) व मठौर सिंह (कालसी)

टिहरी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

राजेंद्र सिंह (नरेंद्रनगर), शिवानी (चंबा), सोबन सिंह पंवार (कीर्तिनगर), सूरज पाठक (देवप्रयाग), प्रभा देवी (थौलधार), बसुमति (भिलंगना), सुनीता देवी (जाखणीधार), सीता देवी (जौनपुर) व प्रदीप चंद (प्रतापनगर) 

पौड़ी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

दीपक भंडारी (जयहरीखाल), मनोहरलाल (रिखणीखाल), नीरज (एकेश्वर), महेंद्र सिंह (द्वारीखाल), रुचि देवी (दुगड्डा), आशा भट्ट (यमकेश्वर), भवानी देवी (खिर्सू), रजनी रावत (पाबौ), दीपक चंद्र (पौड़ी), पूर्णिमा (कोट), बीना राणा (कल्जीखाल), मंजू देवी (थलीसैण), राजेश कंडारी (बीरोंखाल), प्रशांत कुमार (नैनीडांडा) व प्रीति देवी (पोखड़ा)

रुद्रप्रयाग जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

विजया देवी (अगस्त्यमुनि), श्वेता (ऊखीमठ) व प्रदीप प्रसाद (जखोली) 

चुनाव संपन्न होने के बाद सियासी दलों के बीच क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को लेकर दावों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन के अनुसार पार्टी ने प्रमुख के 76 पदों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से 53 पर भाजपा को सफलता मिली है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दावा कि प्रमुख के 34 पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में से 28 ने जीत हासिल की है। उधर, दोनों ही दलों ने निर्दलीय जीते प्रमुखों में से अधिकांश के अपने-अपने होने का दावा भी किया है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शुभकामनाएं। प्रदेश सरकार नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। राज्य तभी आगे बढ़ सकेगा, जब गांवों का सुनियोजित ढंग से विकास हो। पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कुमाऊं 

नैनीताल जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

रेखा देवी (रामनगर), रवि कन्याल (कोटाबाग), रूपा देवी (हल्द्वानी), हरीश बिष्ट (भीमताल), आनंदी देवी (बेतालघाट), कमलेश कैड़ा (ओखलकांडा), आशा रानी (धारी) व पुष्पा नेगी (रामगढ़) 

अल्मोड़ा जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

विक्रम सिंह रावत (सल्ट), करिश्मा (स्यालदे), चित्रा (भिकियासैण), हीरा सिंह रावत (ताड़ीखेत), दीपक किरोला (द्वाराहाट), किरन बिष्ट (चौखुटिया), खुशबू पांडे (भैंसियाछीना), नेहा बिष्ट (धौलादेवी), विक्रम सिंह बगड़वाल (लमगड़ा), बबीता भाकुनी (हवालबाग) व मीनाक्षी आर्य (ताकुला) 

बागेश्वर जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

हेमा देवी (गरुड़), पुष्पा देवी (बागेश्वर) व गोविंद सिंह (कपकोट)

ऊधमसिंह नगर जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

कमलजीत कौर (सितारगंज), रंजीत सिंह (खटीमा), संदीप कौर (जसपुर), अर्जुन (काशीपुर), सरिता (बाजपुर), पूनम (गदरपुर) व ममता (रुद्रपुर) 

चंपावत जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

पाटी ब्लॉक- सुमनलता(भाजपा)

बाराकोट ब्लॉक-विनीता फर्त्याल(भाजपा)

लोहाघाट ब्लॉक-नेहा ढेक(भाजपा) 

पिथौरागढ़ जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

लक्ष्मी (बिण), नीमा वल्दिया (मूनाकोट), बबीता देवी (डीडीहाट), सुनीता (कनालीछीना), अर्चना गंगोला (गंगोलीहाट), विनीता (बेरीनाग), धन सिंह (धारचूला) व भावना देवी (मुनस्यारी)

यह भी पढ़ें: बगावत पर चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत सात भाजपा से निष्कासित

जिपं अध्यक्षों का कल खुलेगा पिटारा

पंचायत चुनाव के तहत 12 जिला पंचायतों में से आठ के जिपं अध्यक्ष पदों पर किस्मत आजमा रहे 19 उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा गुरुवार को खुलेगा। निर्विरोध निर्वाचन के बाद जिपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के आठ-आठ पदों के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। संबंधित जिला मुख्यालयों में मतदान व मतगणना के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी  पढ़ें: पंचायत चुनावः नाम वापसी के बाद सात ब्लाक प्रमुख निर्विरोध हुए निर्वाचित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.