सीनियर सिटीजन का खास ख्याल रखेगी पुलिस
संवाद सूत्र रायवाला सीनियर सिटीजन के लिए अब पुलिस सबसे बड़ा सहारा बनेगी। जिसके तहत बीट अधिकारी के के नेतृत्व में बनी टीम सीनियर सिटीजन का खास ख्याल रखेगी।
संवाद सूत्र, रायवाला :
सीनियर सिटीजन के लिए अब पुलिस सबसे बड़ा सहारा बनेगी। जिसके तहत बीट अधिकारी के के नेतृत्व में बनी टीम सीनियर सिटीजन का खास ख्याल रखेगी।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने हरिपुरकलां में सीनियर सिटीजन के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिया गया। थानाध्यक्ष, बीट कांस्टेबल और कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस मदद के लिए पहुंच सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि दवा लाने, अस्पताल पहुंचाने से लेकर परिजनों के प्रताड़ित करने की समस्या तक दूर की जाएगी। बुजुर्गो का डाटा जुटाया जा रहा है। उन्होंने बताया की अब बुजुर्ग खुद को असुरक्षित नहीं महसूस करेंगे। परिवार में ही कोई उन्हें सताता है तो वह फोन कर सकते हैं। कई मामलों में यह बात सामने आयी है कि घर में केवल बुजुर्ग रहते हैं, बीमार होने या अन्य जरूरी होने पर वह दूसरों से मदद नहीं मांग पाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस की सीनियर सिटीजन की समस्याओं को निराकरण करेगी।