Move to Jagran APP

त्रिवेणी से सटे नाव घाट पर पुलिस ने महिला का शव की बरामद, नहीं हो पाई पहचान

त्रिवेणी घाट से सटे नाव घाट से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव करीब 24 घंटे पुराना है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास थाना क्षेत्र से संपर्क किया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 10:02 PM (IST)
त्रिवेणी से सटे नाव घाट पर पुलिस ने महिला का शव की बरामद, नहीं हो पाई पहचान
त्रिवेणी से सटे नाव घाट पर पुलिस ने महिला का शव की बरामद, नहीं हो पाई पहचान।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट से सटे नाव घाट से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव करीब 24 घंटे पुराना है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास थाना क्षेत्र से संपर्क किया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। नाव घाट में चंद्रभागा और गंगा नदी के मिलान पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक महिला का शव देखा गया। सूचना पाकर त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है, रात में पानी का बहाव तेज था। सुबह पानी थोड़ा कम हुआ तो महिला का शव गंगा के किनारे पर अटक गया। उन्होंने बताया कि शव करीब 24 घंटे पुराना है। मुनिकीरेती और आसपास क्षेत्र में जानकारी हासिल की गई है। अभी तक वहां से किसी के डूबने या आत्महत्या करने संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

loksabha election banner

-----------------------------------

विक्षिप्त महिला को नारी निकेतन भेजने की मांग

गुमानीवाला के चीनीगोदाम मार्ग पर भैरव मंदिर के समीप नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी विक्षिप्त महिला को नारी निकेतन भेजने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नागरिकों ने अवगत कराया कि गुमानीवाला के चीनी गोदाम मार्ग पर भैरव मन्दिर के समीप रहने वाली एक महिला मानसिक रूप से विक्षप्त है, जो यहां से आने-जाने वाले नागरिकों पर पथराव करती है। यही नहीं यहां खडे वाहनों के शीशे तोड़कर नुकसान भी पहुंचाती है। उक्त महिला मौहल्ले में अश्लील हरकतें भी करती हैं, जिससे नागरिक परेशान आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त महिला से स्थानीय नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए उक्त महिला नारी निकेतन में शिफ्ट करना ही क्षेत्र वासियों के हित में है। नागरिकों ने उप जिलाधिकारी से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सावित्री चौहान, मुन्नी नेगी, आशा देवी, अनीता कपरुवाण, मंजू भंडरी, रामेश्वर प्रसाद, चित्रा देवी, पिंकी देवी, विनीता भंडारी, कविता पुर्वाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: गंगा में नहा रहा बुजुर्ग अचानक पानी के तेज बहाव में बहा, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.