Move to Jagran APP

देहरादून में हुक्का पार्टी का पुलिस और प्रशासन ने उड़ाया धुआं, पढ़िए पूरी खबर

पुलिस प्रशासन की टीम ने एक कैफे में हुक्‍का पार्टी की सूचना पर छापा मारा। लेकिन इससे पहले ही कैफे संचालक ने सामान समेट लिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 08:10 AM (IST)
देहरादून में हुक्का पार्टी का पुलिस और प्रशासन ने उड़ाया धुआं, पढ़िए पूरी खबर
देहरादून में हुक्का पार्टी का पुलिस और प्रशासन ने उड़ाया धुआं, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। जिलाधिकारी के आदेश को चुनौती देने के अंदाज में एक कैफे संचालक हुक्का पार्टी का आयोजन करने जा रहा था। इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए, जिसमें हुक्का पार्टी का स्पष्ट जिक्र था। लेकिन, पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक लग गई। कैफे संचालक को यह पता चला तो उसने पार्टी शुरू करने से पहले ही सामान समेट लिया। देर रात तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल कर रही थी।

loksabha election banner

हुक्का पार्टी का यह आयोजन एशटैग कैफे की ओर से किया जा रहा था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में पार्टी का समय रविवार रात 10 बजे तक तय था। इससे पहले कि पार्टी शुरू हो पाती, जिलाधिकारी सी. रविशंकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी को इसकी जानकारी मिल गई।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय, निरीक्षक संजय रावत आदि शाम को ही छापेमारी के लिए निकल पड़े थे। कैफे के बाहर भीड़-भाड़ न दिखने पर कुछ देर टीम ने रुककर रेकी भी की। निरीक्षण के दौरान दीवारों पर हुक्के से संबंधित चित्र तो मिले, मगर हुक्का परोसने जैसी बात सामने नहीं आई। फिर भी तसल्ली के लिए टीम ने कैफे के रजिस्टर, बिल आदि की भी छानबीन शुरू की। साथ ही दीवारों से हुक्का परोसने के चित्र तत्काल मिटाने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: दून में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार, बन चुके हैं अय्याशी के अड्डे Dehradun News

रेस्तरां-बार में लिखना होगा, नहीं परोसा जाता हुक्का

जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय के मुताबिक सभी रेस्तरां व बार संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां सूचना चस्पा करें 'यहां हुक्का नहीं परोसा जाता है'। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ई-सिगरेट और ई-हुक्का पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, इन बीमारियों की हैं जड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.