कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर 181 व्यक्तियों के चालान
जागरण संवाददाता विकासनगर कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 नियमों व यातायात का उल्लंघन करने पर 1
जागरण संवाददाता, विकासनगर: कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 नियमों व यातायात का उल्लंघन करने पर 181 व्यक्तियों का चालान किया। इनमें शारीरिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 164 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया।
सीओ वीडी उनियाल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को कोतवाली की पुलिस ने विकासनगर, कुल्हाल, डाकपत्थर व हरबर्टपुर चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अनावश्यक घूमने वाले आठ व्यक्तियों के दोपहिया व चोपहिया वाहन सीज किए, एक वाहन चालक से संयोजन शुल्क के रूप में ढाई सौ रुपये वसूल किए। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर 144 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया।
अनावश्यक घूमने वालों को बैठाया थाने में
कोतवाली पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक घूमने वाले 14 व्यक्तियों पर कार्रवाई की। सभी को एसडीआरएफ वाहनों से चौकी लाया गया। जहां पर कई घंटे तक बैठाने के बाद सभी का चालान किया गया। सख्त हिदायत देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के चालान किए जा रहे हैं। बुधवार को बाबूगढ़, मुख्य बाजार विकासनगर, पहाड़ी गली, डाकपत्थर तिराहा, कैनाल रोड आदि जगहों पर 14 व्यक्तियों बेवजह सड़कों पर घूमते हुए पाया गया। इन सभी का चालान किया गया है।
एक डेयरी संचालक पर मुकदमा
विकासनगर: कोतवाली पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर एक डेयरी संचालक पर मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिग कर रही थी। इस दौरान मंडी चौक विकासनगर पर आस्था डेयरी संचालक संजय कुमार निवासी मंडी चौकी विकासनगर कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लघंन करते मिला। निर्धारित समय के पश्चात भी दुकान खोल कर सामान बेचा जा रहा था। जिस पर पुलिस ने डेयरी संचालक संजय कुमार को गिरफ्तार कर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।