Move to Jagran APP

तमाम कॉलोनियों के लोग सेनिटाइजेशन न होने की कर रहे शिकायत

तमाम कॉलोनियों के लोग सेनिटाइजेशन न होने की शिकायत कर रहे हैं। 50 से अधिक लोगों ने जागरण फोरम में संपर्क कर बताया कि उनके यहां सेनिटाइज करने वाली टीम आई नहीं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 01:49 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 01:49 PM (IST)
तमाम कॉलोनियों के लोग सेनिटाइजेशन न होने की कर रहे शिकायत
तमाम कॉलोनियों के लोग सेनिटाइजेशन न होने की कर रहे शिकायत

देहरादून, जेएनएन। कोरोना वायरस की संक्रमण की रोकथाम के लिए यूं तो नगर निगम जगह-जगह सेनिटाइजेशन करा रहा है। इसके चित्र भी जारी किए जा रहे हैं। मगर, दूसरी तस्वीर यह है कि तमाम कॉलोनियों के लोग सेनिटाइजेशन न होने की शिकायत कर रहे हैं। रविवार को भी 50 से अधिक लोगों ने जागरण फोरम में संपर्क कर बताया कि उनके यहां सेनिटाइज करने वाली टीम आई ही नहीं है। दूनवासी नगर निगम के दावों को हवा-हवाई बता रहे हैं। सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक उनके क्षेत्र में एक भी बार सेनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया गया। जब जगह-जगह इसकी दरकार देखने को मिल रही है तो फिर कहां निगम की टीम संक्रमणरोधी छिड़काव कर रही है।

loksabha election banner

बोले लोग 

  • डॉ. राकेश उनियाल (दुर्गा एन्क्लेव, कारगी, मो. 9719179343) का कहना है कि हम कोरोना संक्रमण के हॉट-स्पॉट के दायरे में आते हैं। फिर भी हमारे इलाके में आज तक सेनिटाइजेशन नहीं किया गया।
  • महेश (संजय कॉलोनी, पटेलनगर, मो.7409023528) का कहना है कि अभी तक हमारी गली में सेनिटाइजेशन हुआ ही नहीं। ऐसे में कोरोना का खतरा बढ़ गया है।
  • रोहिन सिंह (ग्रीन पार्क, मो.8532854077) का कहना है कि एक बार नाम के लिए सेनिटाइजेशन किया गया। पार्षद आए और फोटो खींच कर चले गए। दस दिन से सफाई तक नहीं की गई।
  • मनमोहन मारवाह (टर्नर रोड लेन-सी, मो. 9927177960) का कहना है कि कोरोना को लेकर तमाम तरह की एडवायजरी जारी की जा रही है, मगर सेनिटाइजेशन नहीं हो रहा। हमारा क्षेत्र इससे अछूता है।
  • अर्चना (सरस्वती विहार कॉलोनी रायपुर रोड, मो.9410189633) का कहना है कि इस क्षेत्र में भी अब तक सेनिटाइजेशन नहीं हुआ। नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा।
  • एमएस तोमर (मूलचंद एन्क्लेव, मो. 9411112499) का कहना है कि हमारे इलाके में भी आज तक सेनिटाइज करने वाली टीम नहीं आई। नगर निगम में संपर्क करने पर भी जवाब नहीं मिल रहा।
  • वरुण शंखधर (एमडीडीए फ्लैट्स, आइएसबीटी, मो.9761048718) का कहना है कि बीस दिन पहले यहां के एलआइजी व ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में सेनिटाइजेशन किया गया था। बाकी के 224 एमआइजी फ्लैट्स के टावर की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
  • राजीव पंवार (नया गांव, जोगीवाला), मो.9837628217 का कहना है कि अभी तक नगर निगम की टीम एक बार भी सेनिटाइजेशन के लिए नहीं पहुंची है। निगम के दावे हवा-हवाई हैं।
  • राजन गुप्ता (चमन विहार,गली-10, मो.8630367006) का कहना है कि यदा-कदा सफाई की जा रही है। मगर, कोरोना संक्रमण को लेकर सेनिटाइजेशन नहीं कराया गया।
  • मनोज सेनवाल (रिस्पना नगर, मो.9411714232) का कहना है कि सेनिटाइजेशन तो दूर यहां महीनों से कोई सफाई कर्मी तक नहीं आया है। शुक्र है कि क्षेत्र में कोई संक्रमण नहीं फैला।
  • सतेंद्र सिंह (इंजीनियर्स एन्क्लेव, मो.9412009026) का कहना है कि हमारी कॉलोनी के फेज दो में कुछ दिन पहले सिर्फ चूने की लाइन डाली गई। सेनिटाइजेशन आज तक हुआ ही नहीं।
  • निशांत (अमन विहार, सहस्रधारा रोड, मो. 9997797986) का कहना है कि नगर निगम कहां छिड़काव कर रहा है। हमारे इलाके में तो आज तक सेनिटाइज करने वाली टीम आई ही नहीं।
  • हिमांशु पांडे (सेवलाकलां, मो.9897131021) का कहना है कि हमारी कॉलोनी का नाम त्रिवेणी विहार है। यहां के लोग भी अपने इलाके को सेनिटाइज कराने के लिए परेशान हो रहे हैं।
  • अमन गुप्ता (माजरा, मो. 8899608333) का कहना है कि माजरा पोस्टऑफिस क्षेत्र में कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए नगर निगम ने कुछ भी नहीं किया। फिर निगम कैसे दावे कर रहा है।
  • विजय कुमार मित्तल (विजय पार्क, मो. 7906891269) का कहना है कि हमारे क्षेत्र को भी सेनिटाइज करने की जरूरत है। लोगों की मांग पर भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा।
  • भानु प्रताप (नेहरू पुरम, मो.8218786933) का कहना है कि हमारी बात को नगर निगम तक पहुंचाया जाए। ताकि एमडीडीए कॉलोनी नेहरूपुरम में सेनिटाइजेशन का कार्य हो सके।
  • शशि ( विजय कॉलोनी, हाथीबड़कला, मो. 8130326062) का कहना है कि हमारा क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के पास है। फिर भी यहां अब तक सेनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा।
  • के महारा (चिड़ोवाली, मो. 7088979132) का कहना है कि हमारे इलाके में अब तक भी सेनिटाइजेशन नहीं किया गया। फिर भी कहा जा रहा है कि यहां कार्रवाई की जा चुकी है।
  • ओपी शर्मा (साकेत कॉलोनी, अजबपुर कलां, मो.9412047970) का कहना है कि मांग करने के बाद भी नगर निगम की टीम इलाके को सेनिटाइज करने नहीं आ रही। जनता की फिक्र ही नहीं है।
  • उदित जैन, (भंडारी बाग, मो. 9808902682) का कहना है कि नगर निगम को ट्वीट कर हमारी गली नंबर-12 में सेनिटाइजेशन की मांग की जा चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
  • नसीम अहमद, (लोहिया नगर निरंजनपुर, मो.9639303318) का कहना है कि नगर निगम के दावे खोखले हैं। हमारे क्षेत्र में अब तक भी कोई सेनिटाइजेशन टीम नहीं पहुंची।
  • अर्जुन रावत, (सुंदरवाला रायपुर मो. 7983630074), का कहना है कि हमारे इलाके को भी सेनिटाइज कराने की सुध नहीं ली जा रही। कोई सुनने-देखने वाला नहीं।
  • प्रदीप कोठियाल (मियांवाला, मो.9833103221) का कहना है कि मियांवाला के कृष्णा विहार व आसपास के इलाके में 12 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण की सार्वजनिक रोकथाम के प्रयास नहीं किए गए।
  • सीएम सिंह रावत (शास्त्रीनगर, मो. 9997680422) का कहना है कि ऐसा लगता है हमारे क्षेत्र में कोराना संक्रमण है ही नहीं। तभी तो कोरोना रोकथाम का छिड़काव किया ही नहीं गया।
  • केसी वर्मा (सचिव आदर्श विहार कल्याण मंडल, मो.9411342287) का कहना है कि नगर निगम के दावे हवाई हैं। अभी तक हमारे क्षेत्र में न तो सेनिटाइज करने वाली टीम आई, न ही पार्षद ने दस्तक दी।
  • योगेंद्र कुमार (कृष्णा एन्क्लेव, पित्थूवाला, मो.7983389743) का कहना है कि हमारा क्षेत्र भी संवेदनशील है। फिर भी नगर निगम की टीम का ध्यान यहां नहीं है। पता नहीं कहां सेनिटाइजेशन के काम किए जा रहे।
  • संदीप कपूर (डांडीपुर मोहल्ला, मो.7500292846) का कहना है कि हमारे वार्ड नंबर 19 में आज तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम से संबंधित कुछ काम नहीं हुआ। सब भगवान भरोसे चल रहा है।
  • नवीन जोशी (भागीरथीपुरम, जाखन, मो.9720289068) का कहना है कि कोरोना संक्रमण के लिहाज से हमारा क्षेत्र भी संवेदनशील है। ऐसे में अब तक एक बार भी संक्रमणरोधी छिड़काव नहीं किया गया।

जहां जरूरी, सेनिटाइजेशन वहीं बेहतर

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि सेनिटाइजेशन जहां जरूरी है, वहीं किया जाना चाहिए। बेवजह सेनिटाइजेशन से लाभ की जगह नुकसान होने का खतरा अधिक है। नगर आयुक्त पांडे के अनुसार रविवार को अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने सेनिटाइजेशन को लेकर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजेशन के लिए टनल बनाना, बेवजह इसका उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। डबल्यूएचओ ने भी इसकी प्रमाणिकता पर सवाल उठाए हैं। 

नगर आयुक्त ने कहा कि वैसे तो इसका अनुपालन पहले से किया जा रहा है, मगर अब और अधिक सजगता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता कफ्यरू के दिन पूरे शहर को सेनिटाइज किया गया था। इसके इस माह के शुरुआत में दो दिन लगातार सेनिटाइजेशन किया गया। सभी पार्षदों को भी ढाई-ढाई हजार लीटर से अधिक सेनिटाइजेशन सामग्री दी गई। छोटी गलियों व घरों में सेनिटाइजेशन नहीं किया जाएगा। इसके त्वचा व आंखों पर गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

 इतना जरूर है कि अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बैंक, हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में लगातार सेनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। फिर भी लोगों की मांग के अनुसार जहां, जरूरी लगेगा, वहीं सेनिटाइजेशन अवश्य कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में लोगों पर डिसइंफेक्शन टनल का नहीं होगा प्रयोग

यहां करें मैसेज

अगर आपके क्षेत्र में किसी भी चरण में सेनिटाइजेशन नहीं हुआ है तो आप ‘दैनिक जागरण’ से इन नंबरों पर व्हाट्सअप मैसेज के जरिए अपनी शिकायत साझा करें। मैसेज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही करें। नंबर: 8218366817 व 7037033333

यह भी पढ़ें: जनता ने झुठलाए नगर निगम के सेनिटाइजेशन के दावे, पढ़िए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.