Move to Jagran APP

सरकार के काम पर लगाई जनता ने मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 04:59 PM (IST)
सरकार के काम पर लगाई जनता ने मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
सरकार के काम पर लगाई जनता ने मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत ने सरकार और सत्तारूढ़ दल भाजपा की बांछें खिला दी हैं। अंतिम चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है। उपचुनाव से पहले क्षेत्र के विकास का जो एजेंडा जनता के समक्ष रखा गया था, सरकार उन्हें पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेगी। इस चुनाव में आने वाले निकाय चुनावों के बारे में भी संकेत दिए हैं। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने थराली उपचुनाव में जीत के लिए क्षेत्र की जनता और चुनाव में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। अब सरकार क्षेत्र के विकास के एजेंडे पर कदम आगे बढ़ाएगी। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। 

वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने थराली में पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना समझकर कार्य किया। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में क्या होगा, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महानगर अध्यक्ष विनय  गोयल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि थराली में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विजय से सरकार के विकास के एजेंडे को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सरकार, संगठन व कार्यकर्ताओं की हुई जीत: मुन्नी देवी

यह भी पढ़ें: By Elections 2018 Results: थराली में भाजपा ने बचाई सीट और साख; मुन्नी देवी विजयी

यह भी पढ़ें: मोदी के बाद गप्पी कौन प्रतियोगिता में शामिल हुए त्रिवेंद्र: हरीश रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.