देहरादून: डोईवाला मुख्य मार्ग पर सुबह से लेकर दोपहर तक लगा रहा जाम, लोग हलकान
भानियवाला-डोईवाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण पर्यटकों के अलावा स्थानीय नागारिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
डोईवाला(देहरादून), जेएनएन। भानियवाला-डोईवाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण पर्यटकों के अलावा स्थानीय नागारिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
डोईवाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को वाहनों की अधिकता के कारण समय- समय जाम लगता रहा। इस बीच कई वाहनों चालकों को आगे निकली की होड़ मची रही जिससे स्थिति और खराब हो गई। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने कई जगह से रूट को डायवर्ट भी किया लेकिन राहत नहीं मिली। कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय से ही मुख्य हाइवे में वाहनों की अधिकता बढ़ गई थी।
इस कारण डोईवाला, भानियावाला, लच्छीवाला मुख्य मार्ग पर दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि लच्छीवाला भानियावाला बाईपास मार्ग के अभी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाए पाई है। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों का ज्यादा दबाव बढ़ जाता है, यह बाईपास मार्ग शुरू होते ही इस मार्ग पर दबाव कुछ कम होगा जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
27 से शुरू होगा पेराई सत्र
डोईवाला चीनी मिल में गन्ने का पेराई सत्र 27 नवंबर से शुरू होगा। इस बार 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पेराई सत्र के लिए चीनी मिल प्रबंधन ने पूरी तैयारियां कर ली है। डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि 27 को मिल में गन्ने के पिराई सत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।