Move to Jagran APP

Paryushan Parv 2021: आज से शुरू हुआ पर्युषण पर्व, आठ दिन घर-घर चलेगा जप और तप

Paryushan Parv 2021 समाज का आठ दिवसीय पर्युषण पर्व आज से शुरू हो रहा है। काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार को छोड़कर अनुयायी घरों में सुबह छह से शाम छह बजे तक (12 घंटे) णमोकार मंत्र का जप करेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 03:08 PM (IST)
Paryushan Parv 2021: आज से शुरू हुआ पर्युषण पर्व, आठ दिन घर-घर चलेगा जप और तप
Paryushan Parv 2021: आज से शुरू हुआ पर्युषण पर्व, आठ दिन घर-घर चलेगा जप और तप।

जागरण संवाददाता, देहरादून। श्वेतांबर जैन समाज का आठ दिवसीय पर्युषण पर्व आज से शुरू हो रहा है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को छोड़कर अनुयायी घरों में सुबह छह से शाम छह बजे तक (12 घंटे) णमोकार मंत्र का जप करेंगे। स्थानक (मुनियों के ठहरने का स्थान) में जैन मुनि हर दिन एक-एक घंटे का प्रवचन कर अनुयायियों को इस महीने का महत्व बताएंगे। साथ ही शांति से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं, दिगंबर जैन समाज का 10 दिवसीय पर्युषण पर्व 10 सितंबर से शुरू होगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कर पर्व सादगी से मनाया जाएगा।

prime article banner

जैन मतावलंबी भाद्रपद महीने में पर्युषण पर्व मनाते हैं। श्वेतांबर जैन समुदाय का पर्युषण पर्व आठ दिन चलता है। अंतगड सूत्र वाचन के साथ ही कई लोग इस दौरान उपवास भी रखते हैं। सूर्यास्त के बाद हल्के भोजन के साथ व्रत खोला जाता है। बीते वर्ष कोरोना के चलते जैन मुनि देहरादून में नहीं रुके थे, लेकिन इस बार तिलक रोड स्थित स्थानकवासी में ध्यान योगी विकसित मुनि महाराज और ध्यान दर्पण मुनि महाराज सुबह आठ से नौ बजे तक नित्य प्रवचन करेंगे। 11 सितंबर को अंतिम दिन क्षमावाणी के साथ पयुर्षण का समापन होगा।

आठ दिन तक शाम के वक्त पीते हैं सरासू पानी

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व पर आठ दिन तक सिर्फ शाम के वक्त सरासू पानी (राख मिश्रित पानी) पीते हैं। ये आठ दिन तप के होते हैं। इन दिनों में हर परिवार के लोग बारी-बारी से जप करते हैं। अठाई करने वाले लोग जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे।

रविवार को मनाया जाएगा हरितालिका तीज उत्सव

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति रविवार को हरितालिका तीज उत्सव का आयोजन करेगी। समिति ने इस बार सादगी के साथ उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान समिति की अध्यक्ष सरोज गुरुंग ने बताया कि हर वर्ष महेंद्र ग्राउंड में भव्य आयोजन होता है, जिसमें नेपाल के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देते थे।

यह भी पढ़ें- Bishwa Film: विदेशों में धूम मचाएगी यज्ञ की फिल्म 'बिश्वा', भारत में रिलीज की डेट अभी तय नहीं

पर, कोरोनाकाल के चलते इस बार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए यह उत्सव भाषा, परंपरा, लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए मानेकशा सभागार में सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों की ओर से लोकगीत, लोक नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, कमला थापा, उपासना थापा, प्रभा शाह, मीनू क्षेत्री, प्रमिला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने तीज प्रतियोगिता विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया, उमा संस्था के इस प्रयास को सराहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.