Move to Jagran APP

व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए काम करे संगठन

विकासनगर व्यापार मंडल के प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों ने पछवादून का दौरा कर व्यापारियों से समस्याओं पर चर्चा किया और उसके समाधान का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 07:18 PM (IST)
व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए काम करे संगठन
व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए काम करे संगठन

संवाद सहयोगी, विकासनगर: व्यापार मंडल के प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों ने पछवादून का दौरा कर विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई व सहसपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी समस्याओं व विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए समाधान के लिए काम करने की अपील की।

loksabha election banner

व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त मंत्री दिनेश डोभाल व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर ने पछवादून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई व सहसपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। वार्ता के दौरान व्यापारियों ने वृद्ध व जरूरतमंद व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए पेंशन दिए जाने, लॉकडाउन के कारण कारोबार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इंतजाम किए जाने, व्यापारियों को पहचान पत्र प्रदान किए जाने, साप्ताहिक बंदी, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आर्थिक कोष की स्थापना करने व व्यापारियों की एजकुटता को लेकर बात की। उन्होंने प्रांतीय संगठन के माध्यम से सरकार से आवश्यक मुद्दों पर दबाव बनाने की अपील भी की। इस दौरान जिला महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड, विकासनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू, हरिओम कोहली, अकित कंसल, विनोद रोहिला, राममूर्ति गुप्ता, नीरज ठाकुर, पंकज कसंल, बृजमोहन, राजेश अग्रवाल, सहसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शरद गर्ग, पंकज गुप्ता, ओमप्रकाश, प्रकाश भटट, सुनील पालीवाल, काशीराम महावर, राजकुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

- - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.