देहरादून में रोडवेज कर्मी ने छोटे भाई को मारा फावड़ा, मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के पेरिश विहार में शराब पीने के बाद दो भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संवाददाता, देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र के पेरिश विहार में शराब पीने के बाद दो भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौकी इंचार्ज मयूर विहार राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित नीरज रोडवेज में मैकेनिक है। उसका छोटा भाई विशाल बेरोजगार था। नीरज अभी अविवाहित है, विशाल की भी शादी नहीं हुई थी। आरोपित की मां सरोज ने बताया कि रविवार को दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नीरज ने विशाल को कोई कामकाज नहीं करने पर डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर नीरज ने पास में ही रखा फावड़ा विशाल के सिर पर मार दिया। विशाल लहूलुहान हो गया। उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 29 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
बलवे में तीन गिरफ्तार
सेलाकुई थाने की पुलिस ने बलवे में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। देव सिंह पुत्र गुसाई सिंह निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई ने थाने में दी तहरीर में कहा था कि परवेज पुत्र सलीम, शिवा पुत्र मुकेश शुक्ला, रचित शुक्ला पुत्र मुकेश शुक्ला, आसिया उर्फ आशु पुत्री सलीम, बीना पत्नी सलीम निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई ने उसके घर में घुसकर उसकी, उसके भाई गोविंद सिंह व भाई की पत्नी के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपितों परवेज, शिवा, रचित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अनुसार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-विवाद सुलझाने गए पूर्व सभासद पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार, दो फरार
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें