विकासनगर में चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: थाना सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आज पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 550 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम इमरान पुत्र मोहमद सब्बीर निवासी ग्राम मुलुकचंद थाना सहसपुर बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपित मजदूरी का काम करता है और कई बार जेल जा चुका है।
यह भी पढ़ें: पांच किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: विकासनगर में आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: एक किलो चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार