Move to Jagran APP

दून में हौले-हौले छंटने लगा पटाखों का धुआं,38 फीसद कम हुआ वायु प्रदूषण

दीपावली पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण अब हौले-हौले कम होने लगा है। दीपावली के तीसरे दिन वायु प्रदूषण के स्तर में करीब 38 फीसद की कमी पाई गई है। हालांकि अभी भी प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 07:47 AM (IST)
दून में हौले-हौले छंटने लगा पटाखों का धुआं,38 फीसद कम हुआ वायु प्रदूषण
दीपावली पर दून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 317 जा पहुंचा था।

देहरादून, जेएनएन। दीपावली पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण अब हौले-हौले कम होने लगा है। दीपावली के तीसरे दिन वायु प्रदूषण के स्तर में करीब 38 फीसद की कमी पाई गई है। हालांकि, अभी भी प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक है।

loksabha election banner

दीपावली पर दून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 317 जा पहुंचा था। इसके अगले दिन 15 नवंबर को यह स्तर 281 पाया गया और 16 नवंबर को एक्यूआइ 206 पर आ गया था। बुधवार को भी यह निरंतर नीचे आकर 196.5 पर आ गया।  इसी के साथ अब दून का वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी (101 से 200 के बीच) में पहुंच गया है। यह रेंज सामान्य दिनों के ही अनुरूप है, मगर प्रदूषण अभी उतना कम भी नहीं है, जितना दीपावली से पहले सात से 10 नवंबर के बीच था। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि का कहना है कि दून में जब भी वायु प्रदूषण का स्तर किसी कारण अधिक होता है तो उसे कम होने में भी कई दिन लग जाते हैं। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। सामान्य दिनों में भी प्रदूषण एक समान नहीं रहता है। फिर भी 17 नवंबर के एक्यूआइ को सामान्य से कुछ अधिक माना जा सकता है। यदि यह 190 से नीचे आता है तो कहा जा सकता है कि पटाखों का धुआं अब पूरी तरह छंट चुका है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को लेकर उम्मीद के साथ उभरते कई सवाल

दीपावली के बाद इस तरह कम हो रहा प्रदूषण

तिथि                   एक्यूआइ   कमी (फीसद में)

14 नवंबर                     (दीपावली), 317

15 नवंबर           281                   9.77

16 नवंबर          206                    35

17 नवंबर         196.5                 38

(नोट: प्रति दिन की कमी दीपावली के अनुसार है।)

इस गति से ऊपर चढ़ा था प्रदूषण

तिथि          एक्यूआइ         बढ़ोत्तरी

07 नवंबर   (आधार दिन)      128

08 नवंबर     148              15.62

09 नवंबर     166              29.68

10 नवंबर     173             35.15

11 नवंबर      188             46.87

12 नवंबर     195             52.34

13 नवंबर     214             67.18

14 नवंबर     317            147.65

यह भी पढ़ें: बारिश व बर्फबारी के कारण आसन वेटलैंड में परिंदों की संख्या बढ़कर पहुंची साढ़े तीन हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.