Move to Jagran APP

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्त्‍ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्‍प

प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेहरू वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 04:54 PM (IST)
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्त्‍ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्‍प
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेपूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

देहरादून, जेएनएन। प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेहरू वार्ड में जाकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

loksabha election banner

कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि नेहरू के प्रधानमंत्री बनते ही अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रियासतों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना। उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग, विज्ञान प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी सफल नीतियों के कारण ही देश में कृषि और उद्योग के एक नये युग की शुरूआत हुई। प्रीतम सिंह ने कहा कि नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई, उन्होंने सभी कार्यकर्त्‍ताओं से नेहरू के बताए रास्ते में चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से लेकर आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह भी पढें:बिहार के संदेश से उत्‍तराखंड की सियासत में सुकून

देश में समाजवाद को स्थापित करने और समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने में पंडित नेहरू ने महत्पूर्ण काम किया। उनके विचार आज भी देश ही नहीं बल्कि विश्व की राजनीति को नई दिशा देने में सफल रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव कमर खान, जगदीश धीमान, आजाद अली, सुनित राठौर, राजकुमार यादव, राजेश चमोली, कृष्ण पाल सिंह, ललित थपलिया, चंद्र प्रकाश, आकाश खनेजा, उदिमा देवी, आदर्श सूद, भरत शर्मा, राजपाल सिंह, सुनील बांगा, अनुराधा तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढें: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम बने भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.