Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By raksha.panthariEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 09:03 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

लोगों ने सरकारी तंत्र को दिखाया आईना, श्रमदान कर खेतों में पहुंचाया पानी

loksabha election banner

जेएनएन, बागेश्वर। हिम्मत गर बुलंद हो तो मंजिल पाना आसान है। जी हां इस लाइन को साकार कर दिखाया है रिठाड़ गांव के लोगों ने। जिन्होंने बिना सरकारी मदद के गरुड़ नदी में खुद तटबंध बनाया, जबकि कुछ लोगों ने नहर की सफार्इ की। लोगों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि कुछ घंटों की मेहनत के बाद खेतों में पानी पहुंच गया।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. पहले विलेन से होती थी फिल्म की पहचान, अब हाशिए पर विलेन किरदार

जेएनएन, देहरादून। फिल्म जगत के दो प्रसिद्ध कलाकार और सबसे बड़े विलेेन के रूप में पहचाने जाने वाले प्रेम चोपड़ा और रजा मुराद का कहना है कि पुरानी फिल्मों में विलेन का खास किरदार होता था। विलेन के नाम से फिल्मों की पहचान हुआ करती थी। लेकिन आज की फिल्मों में अभिनेता ही सब कुछ है। उन्होंने नई पीढ़ी के कलाकारों को यह सलाह भी दी कि एक सुपरहिट फिल्म से सुपरस्टार नहीं बन जाते।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. दिल्ली एम्स की तर्ज पर ऋषिकेश एम्स में शुल्क होगा निर्धारित

जेएनएन, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने लोगों को बड़ी राहत दी है। एम्स प्रशासन ने उपचार और अन्य मदों में की गई वृद्धि को वापस ले लिया है। जिसके बाद अब यहां दिल्ली एम्स की तर्ज पर शुल्क निर्धारित किया जाएगा।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. चार किलो दस ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जेएनएन, द्वाराहाट। द्वाराहाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एसओजी टीम के संयुक्त अभियान चलाकर एक व्यक्ति को चार किलो दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।   

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. रास्ता न मिलने के विवाद में डॉक्टर के घर हंगामा, तोड़फोड़

जेएनएन, जेएनएन। सड़क पर रास्ता न मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने डॉक्टर के घर पर धावा बोलते हुए हंगामा किया। आरोपियों ने डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.