न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। विराट और अनुष्का के लिए अनंत बाबा ने किया धार्मिक अनुष्ठान। केदारनाथ फिल्म के निर्माता ने मजदूरों को दिखाया ठेंगा।
भारत चीन सीमा पर भूस्खलन का आइबी ने दिया था इनपुट
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर भूस्खलन की सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) से शासन को मिली। फिर इसे लेकर तंत्र सक्रिय हुआ और सभी जिलों के डीएम को अलर्ट कर दिया गया। शासन के मुताबिक भूस्खलन गोमुख के नजदीक हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए उत्तरकाशी से 12 सदस्यीय दल गोमुख के लिए रवाना कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.विराट और अनुष्का के लिए अनंत बाबा ने किया धार्मिक अनुष्ठान
जेएनएन, हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के निर्विघ्न विवाह सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन को दो दिनों तक मुंबई में अनुष्का शर्मा के घर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान (रूद्राभिषेक) किया गया। अनुष्का शर्मा के गुरु हरिद्वार के अनंतधाम आश्रम के पीठाधीश्वर अनंत बाबा ने यह अनुष्ठान किया। बाद में अनंत बाबा ने इटली जाकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आशीर्वाद दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.केदारनाथ फिल्म के निर्माता ने मजदूरों को दिखाया ठेंगा
जेएनएन, रुद्रप्रयाग। हिंदी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के लिए पसीना बहाने वाले केदारघाटी के 35 से अधिक युवाओं को अब तक उनकी मेहनत का मोल नहीं मिल पाया है। फिल्म निर्माता शूटिंग पूरी कर यूनिट के साथ मुंबई लौट चुके हैं और पीड़ित युवा मजदूरी दिलवाने को डीएम दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.बुग्याली क्षेत्र में तीन लोग लापता, रेस्क्यू टीम हुई रवाना
जेएनएन, उत्तरकाशी। बकरियों को खोजने गए मोरी के ढाटमीर गांव के पांच लोगों में से तीन लोगों की लापता हो गए हैं, जबकि दो लोग सुरक्षित लौट आए हैं। उस क्षेत्र में सोमवार रात को तेज बारिश व बर्फबारी हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या में तांत्रिक को उम्रकैद
जेएनएन, देहरादून। रायपुर के रांझावाला में अगस्त 2015 में प्रकाश में आए नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) रमा पांडेय की अदालत ने दोषी तांत्रिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तांत्रिक मूलरूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है।