Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। सबसे तेज पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर, ग्लोबल वार्मिंग के संकेत। बरात ले जाने में जिंदगी का दांव, फिर ऐसे विदा हुई दुल्हन।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 11:50 AM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

सबसे तेज पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर, ग्लोबल वार्मिंग के संकेत

loksabha election banner

जेएनएन, देहरादून। गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने पर बनी झील पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के चिंता व्यक्त करने के बाद उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यकॉस्ट) ने सेटेलाइट पिक्चर के आधार पर झील का अध्ययन किया। अध्ययन में यूकॉस्ट को ग्लोबल वार्मिंग के संकेत मिले हैं और यहां के वैज्ञानिकों ने झील की निरंतर मॉनिटरिंग करने पर बल दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.बरात ले जाने में जिंदगी का दांव, फिर ऐसे विदा हुई दुल्हन

प्रेम सिंह परिहार, पिथौरागढ़। हौसले ऐसे कि गांव वालों ने बहू लाने और रिश्ता जोड़ने के लिए अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दी। ग्रामीणों की इस जिद, जुनून और दिलेरी को जिसने भी देखा हैरत से उसकी आंखे फटी रह गईं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.हर दिन सवा इंच घट रहा नैनी झील का पानी

जेएनएन, नैनीताल। नैनी झील का जलस्तर रोज सवा इंच घट रहा है। पिछले तीन माह में जलस्तर छह फीट घट गया है। यदि बर्फबारी व बारिश नहीं हुई तो फरवरी में जलस्तर शून्य में पहुंच जाएगा। सिंचाई विभाग के इस आंकलन के बाद चिंतित जिला प्रशासन ने शहर में पानी की सप्लाई रोज छह से आठ घंटे करने का निर्णय लिया है। अब तक यह 24 घंटे होती थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.पहाड़ों में सुबह-शाम पाला और दिन में धूप, मैदानों में कोहरा  

जेएनएन, देहरादून। मंगलवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सर्द हवा से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में जहां सुबह और शाम को पाला पड़ रहा है, वहीं मैदानों में इस दौरान कोहरा छा रहा है। वहीं दिन में देहरादून सहित सभी इलाकों में चटख धूप खिल रही है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात साल का कारावास 

जेएनएन, देहरादून। विकासनगर से बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने के दोषी को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) रमा पांडेय की अदालत ने सात साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी को पुलिस ने दिसंबर 2014 में पानीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार कर बालिका को बरामद किया था। दोषी तभी से जेल में बंद है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.