Move to Jagran APP

पर्यटन स्थल टाइगर फाल के संचालन को बनी नई समिति

चकराता शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में टाइगर फाल बहुउद्देशीय पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:49 PM (IST)
पर्यटन स्थल टाइगर फाल के संचालन को बनी नई समिति
पर्यटन स्थल टाइगर फाल के संचालन को बनी नई समिति

संवाद सूत्र, चकराता: शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में टाइगर फाल बहुउद्देशीय पर्यटन विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से अर्जुन सिंह चौहान को समिति की अध्यक्ष बनाया गया। तहसीलदार ने समिति गठन की सूचना उपजिलाधिकारी को दी है।

loksabha election banner

जौनसार के प्रमुख पर्यटन स्थल टाइगर फाल का नजारा देखने देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता की सैर पर आते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में टाइगर फाल सैलानियों की भीड़ से पूरी तरह पैक रहता है। कुछ समय पहले पर्यटन विभाग ने यहां एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत सैलानियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को पर्यटन विकास कार्य कराए हैं, जिसके संचालन को समिति बनाई है। समिति के निर्धारित पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर उपजिलाधिकारी के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन व जिला पर्यटन विकास अधिकारी की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन को बैठक की जाती है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान व तहसीलदार चकराता रूप सिंह की देखरेख में हुई बैठक में मोहना, कंदाड़, सुजोऊ व सावरा पंचायत के ग्रामीणों से समिति गठन को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों के बीच सहमति बनने से अध्यक्ष के अलावा दिनेश चौहान उपाध्यक्ष, सुंदराम जोशी सचिव व गजेंद्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। तहसीलदार रूप सिंह ने कहा कि, समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न होने पर प्रत्येक गांव से दो-दो सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। इस मौके पर प्रधान जयवीर सिंह चौहान, सूरज प्रकाश, रणवीर सिंह, खेम सिंह, अतर शाह, महावीर सिंह चौहान, सुंदराम, अर्जुन सिंह, तिलक सिंह, चंदरदत्त, मायादत्त, तोलाराम, अर्जुन खन्ना, श्याम सिंह, गुमान सिंह व भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.