नेपाल के पीएम को जीबी पंत विवि करेगा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।
देहरादून, [जेएनएन]: जीबी पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा की।
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नेपाल पीएम के दौरे को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय आएंगे। जहां उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। बैठक में सचिव रविनाथ रमन, डी. सेन्थिल पाण्डियन, हरवंश सिंह चुघ, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार सुमन, कुलपति जीबी पंत विवि डॉ. एके मिश्रा व अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अंतरर्राष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान की राह खुली