जानिए कौन है शिकायना मुखिया, जिनके हिमेश रेशमिया भी रहे कायल; कहा था लेडी जस्टिन बीबर
National Girl Child Day 2022 शिकायना ने वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक उन्होंने सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया। यहां तक कि फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें लेडी जस्टिन बीबर तक कह दिया।
आनलाइन डेस्क, देहरादून। National Girl Child Day 2022 कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो बचपन से ही सफलता की इबारत लिखने लगते हैं और बुलंदियों को छूने की कोशिश में जुट जाते हैं। शिकायना मुखिया भी उन्हीं में से एक हैं। वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक उन्होंने सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया। यहां तक कि फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें लेडी जस्टिन बीबर तक कह दिया, जबकि अनु मलिक ने कहा कि वे एक दिन बहुत बड़ी सिंगर बनेगी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम आपको शिकायना मुखिया से रूबरू कराते हैं...
शिकायना मुखिया अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला में रहती हैं। वे कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वायज स्कूल में पढ़ रही हैं। उनके पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया सोनी चेनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी। इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी आफर मिले। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
बालीवुड मूवी में गा चुकी हैं शिकायना
दून की शिकायना मुखिया ने शान के साथ बॉलीवुड फिल्म सुमेरू के 'वो तू है' गाने डेब्यू किया है। इसके साथ ही नार्थ इंडिया की एक बड़ी आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी EYP क्रिएशन ने भी शिकायना को साइन किया है।
सामाजिक कार्यों में भी रही आगे
छोटी सी उम्र में ही शिकायना बड़े-बड़े काम कर रही है। शिकायना अपने सिंगिंग टैलेंट को निखारने के साथ ही गायिकी सीखने का शौक रखने वाले बच्चों की भी मदद करती है। वो उन्हें निश्शुल्क सिंगिग सिखाती है। हालांकि, अभी कोरोना के चलते फिलहाल इसपर ब्रेक लगा है। पिछले साल कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों की भी खूब मदद की।
हिमेश रेशमिया ने कहा था लेडी जस्टिन बीबर
शिकायना मुखिया नन्हीं सी उम्र में ही कई बड़े मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सुपर स्टार सिंगर में जजेस के साथ परफार्मेंस के दौरान शिकायना फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ स्टेज पर गाने उतरी थीं। इस दौरान उन्होंने 'ओ बलमा' गाने को इतनी बखूबी से गाया कि हिमेश रेशमिया फिर उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने कह डाला कि लेडी जस्टिन बीबर हिंदुस्तान में आ चुकी हैं।
इंटरनेशनल पॉप स्टार की क्वालिटी है शिकायना में
सुपर स्टार सिंगर में शो के जजेस भी शिकायना की डिफरेंट स्टाइल सिंगिंग बेहद पसंद आई। जज अलका यागनिक ने कहा कि शिकायना में इंटरनेशनल पॉप स्टार बनने की क्वालिटी है। अनुक मलिक ने कहा कि शिकायना एक बड़ी सिंगर बनेगी।
गाने के अलावा ये चीजें है शिकायना को बेहद पसंद
शिकायना मुखिया बताती हैं कि उन्हें गाने के साथ ही घूमना और लिखना बेहद पसंद है। उसका सपना है कि वो एकबार वर्ल्ड टूर पर निकले और अलग-अलग जगहों के बारे में जाने। वो पहाड़ों में घूमने की भी बेहद शौकीन हैं।अक्सर वो अपने पापा विकास मुखिया, मां दीरा मुखिया और अपने छोटे भाई के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने निकल जाया करती हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए कौन है अनुराग रमोला, जिन्हें पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित