Move to Jagran APP

National Archery Competition: टीम इवेंट में झारखंड और मणिपुर ने जीता स्वर्ण, यहां चल रही है प्रतियोगिता

National Archery Competition उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित 41वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंडियन राउंड टीम इवेंट में झारखंड ने स्वर्ण पदक और बालिका वर्ग के इंडियन राउंड टीम इवेंट में मणिपुर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 10:30 AM (IST)
National Archery Competition: टीम इवेंट में झारखंड और मणिपुर ने जीता स्वर्ण, यहां चल रही है प्रतियोगिता
टीम इवेंट में झारखंड और मणिपुर ने जीता स्वर्ण, यहां चल रही है प्रतियोगिता।

जागरण संवाददाता, देहरादून। National Archery Competition उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित 41वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंडियन राउंड टीम इवेंट में झारखंड ने स्वर्ण पदक और बालिका वर्ग के इंडियन राउंड टीम इवेंट में मणिपुर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार को कम्पाउंड राउंड के खिलाड़ी देहरादून पहुंचेंगे। यह मुकाबला 11 मार्च से शुरू होगा।

loksabha election banner

देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंडियन राउंड की 30 मीटर स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के शुभम कुमार ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के राधेश्याम ने रजत व महाराष्ट्र के आकाश सवाता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 40 मीटर स्पर्धा में महाराष्ट्र के आकाश ने स्वर्ण, मणिपुर के एस रॉबर्ट सिंह ने रजत व हरियाणा के सुनील ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग के इंडियन राउंड की 40 मीटर स्पर्धा में झारखंड की वर्षा ने स्वर्ण, गुजरात की रथवा अमिता ने रजत व मणिपुर की वांगखेम ने कांस्य पदक हासिल किया। 30 मीटर स्पर्धा में झारखंड की साबित्री कुमारी ने स्वर्ण, वर्षा ने रजत व उत्तर प्रदेश की स्वाति मौर्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

बालक वर्ग के ओलंपिक राउंड 50 मीटर में झारखंड के माकलिन बारी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के आकाश सवाता ने रजत और उत्तर प्रदेश के अवनीष कुमार ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की स्वाति मौर्य ने स्वर्ण, बिहार की पूजा कुमारी ने रजत पदक और गुजरात की रिया परमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा के सुमित व सोनिया की जोड़ी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के शुभम कुमार व स्वाति मौर्य की जोड़ी ने रजत और मणिपुर के रॉबर्ट सिंह व वांगखेम की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

वहीं, बालक वर्ग इंडियन राउंड के टीम इवेंट में झारखंड के माकलिन बारी, सचिन कुमार, जयपाल व लुटु ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के राधेश्याम, विक्रम चौहान, अमरेंद्रजीत व शुभम ने रजत पदक और मणिपुर के रॉबर्ट सिंह, मुटुम, निखिल सिंह व चनमबम बोरिश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन कप में भारतीय खिलाड़ि‍यों का पलड़ा भारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.