Move to Jagran APP

नरेश बंसल को बनाया गया भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 08:41 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 08:41 PM (IST)
नरेश बंसल को बनाया गया भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
नरेश बंसल को बनाया गया भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके अलावा भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व राज्य सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा रण में उतर चुकी है। खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस अहम वक्त पर चुनाव और पार्टी संगठन की गतिविधियां प्रभावित न हों, इसे देखते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री एवं दायित्वधारी नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पद पर मनोनीत किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार हुए इन मनोनयन के संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह का पत्र भी यहां प्राप्त हो गया है।

उधर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंसल के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी। उन्हें ऐसे वक्त पर यह जिम्मेदारी मिली है, जब लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। जाहिर है कि राज्य में पांचों लोकसभा सीटों पर फिर से जीत हासिल करना उनके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास: गहलोत

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में माला राज्यलक्ष्मी शाह ने संपर्क कर मतदाताओं से मांगे वोट

यह भी पढ़ें: प्रीतम के नामांकन में हरीश गुट ने बनाई दूरी, गुटबाजी से नेताओं का इनकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.