Move to Jagran APP

मसूरी में नजीब जंग ने लिया फुहारों का मजा

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को मसूरी पहुंचकर मानसून की फुहारों का लुत्फ उठाया। श्री जंग का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है।

By sunil negiEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2015 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2015 12:44 PM (IST)
मसूरी में नजीब जंग ने लिया फुहारों का मजा

मसूरी। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को मसूरी पहुंचकर मानसून की फुहारों का लुत्फ उठाया। श्री जंग का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। श्री जंग गुरुवार दोपहर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से यहां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। शाम को वे मानसूनी फुहारों के बीच अकादमी परिसर हैप्पीवैली से टहलते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां से फॉच्यरून सेवास होटल चले गए। जहां उन्होंने परिजनों के साथ डिनर किया। आज श्री जंग कंपनी गार्डन, बुद्ध मंदिर, जॉर्ज एवरेस्ट व अकादमी परिसर का भी भ्रमण करेंगे। शनिवार को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है
दिल्ली के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा

loksabha election banner


लाइब्रेरी-हैप्पीवैली मार्ग पर टहलते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि मसूरी वाकई जन्नत से कम नहीं। यहां प्रकृति ने असीम सौंदर्य बिखेरा है। उस पर मौसम भी मन को प्रफुल्लित कर रहा है। दिल्ली की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल को जंग यह कहते हुए टाल गए, ‘मैं दिल्ली के बारे में कुछ भी कहने के लिए मसूरी नहीं आया हूं और न इस विषय पर कुछ बोलूंगा ही।
पढ़ें-नजीब-केजरी जंगः LG ने कहा, फाइल लाओ please, CM बोले sorry


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.