नजीब जंग ने IAS परिवीक्षार्थियों को किया संबोधित
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षार्थियों से अपने अनुभव साझा किये।
मसूरी। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षार्थियों से अपने अनुभव साझा किये।
आज दोपहर दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान जंग ने भविष्य को लेकर परिवीक्षार्थियों की क्या अपेक्षाएं, कॅरियर को लेकर कितने सचेत और उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं आदि पर चर्चा की। उन्होंने सर्विस के दौरान जिले में रहते हुए क्या-क्या दिक्कते आती हैं, पर बातचीत की। वहीं, मसूरी का ट्रैफिक और भीड़ को देखकर उन्होंने माल रोड पर वाहनों के प्रवेश बंद करने की बात कही।
पढ़ें-मसूरी में नजीब जंग ने लिया फुहारों का मजा