Move to Jagran APP

घर पर अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या, बंधे मिले हाथ और पैर; हत्यारे के करीब पहुंची पुलिस

कांवली रोड मुख्य मार्ग में एक 72 वर्षीय बुजर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग घर में अकेला रहता था और उसके हाथ पैर बंधे हुए मिले।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:17 PM (IST)
घर पर अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या, बंधे मिले हाथ और पैर; हत्यारे के करीब पहुंची पुलिस
घर पर अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या, बंधे मिले हाथ और पैर; हत्यारे के करीब पहुंची पुलिस

देहरादून, जेएनएन। कांवली रोड पर घर मे अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसका शव बिस्तर से नीचे पड़ा था और रस्सी से उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। घटना का पता तब चला जब शुक्रवार की सुबह एक महिला बुजुर्ग से मिलने आई। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख सभी के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने करीब आधा दर्जन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आशंका है कि उसके किसी जानने वाले ने ही वारदात को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि पुलिस उसके करीब पहुंच गई है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसपी सिटी श्वेता चौबे को जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश करने को निर्देशित किया। 

prime article banner

मृतक की शिनाख्त ब्रजभूषण लाला (72) निवासी कावली रोड निकट सहारनपुर चौक के रूप में हुई है। उसका एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है और वह पति के साथ दिल्ली में रहती है, जबकि बेटा अजय अपनी पत्नी रेखा के साथ करनपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पुलिस के अनुसार बेटे के पिता से अलग रहने की वजह ब्रजभूषण के चाल-चलन का ठीक न होना बताया जा रहा है। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि ब्रजभूषण के पास कई महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था। गुरुवार को भी एक-दो महिलाएं उसके यहां आई थी। वहीं, देर शाम को चार-पांच पुरुष उसके यहां आए थे और साथ बैठकर शराब पी थी। रात नौ बजे के करीब घर में सन्नाटा पसर गया। पड़ोसियों ने समझा कि ब्रजभूषण सो गया है। 

इधर, शुक्रवार की सुबह एक महिला उस के घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा पीटने और बुलाने पर आवाज नहीं आने के बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने किसी तरीके से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। कमरे में ब्रजभूषण नीचे जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके दोनों हाथ पीठ की तरफ करके बंधे हुए थे। परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पुख्ता तौर पर मान रही है कि ब्रजभूषण की हत्या की गई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि गुरुवार को ब्रजभूषण के घर आने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिन महिलाओं का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। उनको भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपित बोला- शारीरिक संबंध बनाने को करती थी मजबूर

2001 में की थी शादी

ब्रजभूषण ने 2001 में शादी की थी। इसके कुछ ही साल बाद पत्नी को तलाक दे दिया और अकेले रहने लगा। वह इधर-उधर छोटा-मोटा काम करके किसी तरीके से अपना खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण आशिक मिजाज किस्म का शख्स था और उसके घर अक्सर महफ़िल सजा करती थी। ऐसे में पुलिस के लिए यह पता लगाना कठिन नहीं है कि उसकी हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है। उनकी उसकी आदतों की वजह से उससे कई लोग उससे ईर्ष्या भी रखने लगे थे।

यह भी पढ़ें: देहरादून में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर की हत्या, पुलिस चोरी और प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़ रही घटना को


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.