Move to Jagran APP

देहरादून शहर के 34 वार्डों को नगर निगम ने किया सैनिटाइज

देहरादून शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत रविवार को नगर निगम ने 34 वार्डों को सैनिटाइजेशन किया। इससे पहले शनिवार को 35 वार्डों में निगम ने अभियान चलाया था जबकि आज शेष 31 वार्ड में अभियान चलाया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 11:05 AM (IST)
देहरादून शहर के 34 वार्डों को नगर निगम ने किया सैनिटाइज
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एमकेपी रोड के समीप सेनिटाइज का छिड़काव करते निगम कर्मचारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत रविवार को नगर निगम ने 34 वार्डों को सैनिटाइजेशन किया। इससे पहले शनिवार को 35 वार्डों में निगम ने अभियान चलाया था, जबकि आज शेष 31 वार्ड में अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अभियान का जगह-जगह निरीक्षण किया। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी सैनिटाइजेशन कर रही टीमों के साथ वार्डों में पहुंच जनता को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह किया। मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों, मुख्य बाजार, सरकारी, अर्द्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा के तकरीबन 2.10 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव कराया गया। इस दौरान 37 टैंकर छिड़काव करने में लगाए गए।

loksabha election banner

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए देहरादून शहर में प्रशासन ने सोमवार तक लागू कोविड कर्फ्यू को अब छह मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान दून नगर निगम को हर सप्ताह सैनिटाइजेशन के आदेश दिए गए थे। इसके लिए नगर निगम ने शहर को आठ जोन में बांटा है। शनिवार को दो जोन व रविवार को तीन जोन जबकि सोमवार के लिए तीन जोन बनाए गए। इसी क्रम में रविवार को 34 वार्ड सैनिटाइज किए गए। सुबह महापौर गामा एवं नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम परिसर से दवा के मिश्रण वाले ट्रैक्टर-टैंकरों को वार्डों में रवाना किया। निगम टीमों ने मालसी, दून विहार, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, आर्य नगर, जाखन, सालावाला, डोभालवाला, विजय कालोनी, डीएल रोड, रिस्पना, इंद्रा कालोनी, बकरालवाला, चुक्खुवाला समेत किशननगर, घंटाघर कालिका मंदिर, एमकेपी, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्गेश नगर, धामवाला, झंडा मोहल्ला, यमुना कालोनी, गोविंदगढ़, लक्खीबाग, अधोईवाला, गुजराड़ा मानसिंह, आमवाला तरला आदि में अभियान चलाया। 

आज यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-1: वार्ड-96 नवादा, वार्ड-39 इंद्रानगर, वार्ड-40 सीमाद्वार, वार्ड-42 कांवली, वार्ड-86 सेवलाकलां, वार्ड-87 पित्थूवाला, वार्ड-88 मेहूंवाला, वार्ड-89 हरभजवाला, वार्ड: 91 चंद्रबनी, वार्ड-92 आरकेडिया प्रथम व वार्ड-93 आरकेडिया द्वितीय। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

 जोन-2: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-72 देहराखास, वार्ड-73 विद्या विहार, वार्ड-74 ब्रह्मपुरी, वार्ड-75 लोहियानगर, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।

 नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।

 जोन-3: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Lockdown: देहरादून व हल्द्वानी समेत कई शहरों में छह मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.