Move to Jagran APP

Road Safety Week: शाम छह बजे के बाद होती हैं सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं, पढ़िए पूरी खबर

Road Safety Week प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दुर्घटनाएं शाम छह से रात नौ बजे के बीच होती हैं। यह समय अमूमन ऑफिस के बाद घर जाने का होता है। नशे में भी इस अवधि में भी सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:36 PM (IST)
Road Safety Week: शाम छह बजे के बाद होती हैं सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं, पढ़िए पूरी खबर
प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दुर्घटनाएं शाम छह से रात नौ बजे के बीच होती हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Road Safety Week प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दुर्घटनाएं शाम छह से रात नौ बजे के बीच होती हैं। यह समय अमूमन ऑफिस के बाद घर जाने का होता है। नशे में भी इस अवधि में भी सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। यह बात भी पाई गई कि दिन-रात में ऐसा कोई समय नहीं है, जब दुर्घटनाएं न हुई हों। सबसे कम दुर्घटनाएं रात 12 से तीन बजे के बीच हुई हैं। इस समय अमूमन सड़क पर यातायात बहुत कम रहता है।

loksabha election banner

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दुर्घटनाओं की जांच के दौरान परिवहन विभाग ने कई बिंदुओं पर इसकी जांच की। यह पाया गया कि तकरीबन 50 फीसद दुर्घटनाएं दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक होती हैं। इस समय यातायात सबसे अधिक रहता है। इसमें भी शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या सबसे अधिक हैं। बीते वर्ष इस अवधि में 239 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 131 व्‍यक्तियों की मौत हुई और 221 लोग घायल हए। यह माना गया कि ऑफिस का समय समाप्त होने के बाद घर जाने की जल्दी में तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाते हैं। इसके अलावा इसी अवधि में वाहन चालक नशे की गिरफ्त में भी रहते हैं, जिस कारण इस अवधि में सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें एक तथ्य यह भी पाया गया कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या सबसे अधिक रही। इनमें 300 लोग घायल हुए। ऐसे में यह माना गया कि दोपहर के समय लोगों को उपचार सुविधा आसानी से मिल जाती है। उपचार समय से मिलने के कारण घायलों की जान बच गई।

दुर्घटनाओं का समयवार विवरण

  • समय - दुर्घटनाएं - मृतक - घायल
  •  सुबह-छह से नौ- 147-110-135
  • नौ से 12 - 179-126 -211
  • 12 से तीन - 200-129-300
  • शाम तीन से छह- 207-129-252
  • शाम छह से नौ - 239-131-221
  • रात नौ से 12-164 - 111 - 159
  • रात 12 से तीन- 59-42-32
  • तीन से छह - 94-63-91
  • समय अज्ञात - 63-26-55
  • कुल - 1352 - 867 - 1457

यह भी पढ़ें: Road Safety Week: उत्तराखंड में सड़क हादसों पर अंकुश लगाएंगी पैट्रोलिंग टीमें, बनाई गई है ये योजना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.