Move to Jagran APP

Corona Virus: एक मार्च के बाद नौ हजार से अधिक लोग आए उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक मार्च के बाद प्रदेश के बाहर से आए प्रवासियों पर्यटकों और जमातियों तक पहुंच बनाना शासन और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 10:47 AM (IST)
Corona Virus: एक मार्च के बाद नौ हजार से अधिक लोग आए उत्तराखंड
Corona Virus: एक मार्च के बाद नौ हजार से अधिक लोग आए उत्तराखंड

देहरादून, विकास गुसाईं। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक मार्च के बाद प्रदेश के बाहर से आए प्रवासियों, पर्यटकों और जमातियों तक पहुंच बनाना शासन और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। अभी तक एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार एक मार्च के बाद लॉकडाउन के शुरुआती दिनों तक तकरीबन नौ हजार लोग प्रदेश में आए हैं। इनकी पहचान कर इनसे संपर्क साधकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

loksabha election banner

इसके लिए स्थापित सेल अभी तक तीन हजार लोगों तक पहुंच चुका है और उम्मीद जताई जा रही अगले दस दिन में सभी के बारे में जानकारी मिल जाएगी। हालांकि, पुलिस ने प्रदेश में आने वाली जमातों व यहां से गई जमातों के बारे में काफी जानकारी जुटा ली है।

प्रदेश में कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल आया है। इसका एक बड़ा कारण हाल ही में विभिन्न जमातों से लौटकर आए लोग भी हैं। यह विभिन्न प्रदेशों से आए थे। इसे देखते हुए शासन ने कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश के बाहर से आने वाले सभी लोगों को चिह्न्ति कर उनसे संपर्क करने का निर्णय लिया है। 

इनमें पर्यटकों से लेकर प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय निवासी व जमाती शामिल हैं। इसके लिए हर जिले में टीमें गठित की गई है। ब्लॉक स्तर तक अभिसूचना इकाई व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जानकारी एकत्रित की जा रही है। हालांकि, सबके बारे में जानकारी प्राप्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है। 

बावजूद इसके अभी तक तीन हजार लोगों तक संपर्क साध लिया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने भी एक मार्च के बाद प्रदेश के बाहर व यहां आने वाली जमात व इनमें शामिल लोगों का आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर से 36 जमातों में 383 जमाती प्रदेश से बाहर गए थे। जिसमें सबसे अधिक हरिद्वार से थे। इनमें से 26 को छोड़ शेष सभी वापस आ गए हैं। इनमें से 285 को संस्थागत जबकि 72 को होम क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: coronavirus: भारी न पड़ जाए लापरवाही, दुकानों पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

इसी प्रकार एक मार्च के बाद उत्तराखंड में आई 23 जमातों में 325 जमाती शामिल थे। इनमें केवल नौ ही वापस गए हैं, शेष 316 उत्तराखंड में ही हैं। इनमें से 260 को संस्थागत और 56 को होम क्वारंटाइन किया गया है। महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि होम क्वारंटाइन में रखे गए जमातियों को भी संस्थागत क्वारंटाइन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जमातियों के बारे में लगातार जानकारी एकत्र की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: बाजार में खाद्य पदार्थों की आवक बढ़ी, कालाबाजारी पर भी लगने लगा लगाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.