Move to Jagran APP

आर्थिक प्रगति तय करती है देश की उन्नति

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ के स्थापना दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दूरदर्शिता पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:14 PM (IST)
आर्थिक प्रगति तय करती है देश की उन्नति
आर्थिक प्रगति तय करती है देश की उन्नति

ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ के स्थापना दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दूरदर्शिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह दिन आत्मनिर्भर युवा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

loksabha election banner

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना दिवस इसी उद्देश्य से की गई थी कि भारतवर्ष, आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। गांधी का मानना था कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्वामी ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति और विकास इस बात पर निर्भर करता हैं कि वह देश आर्थिक ²ष्टि से कितनी प्रगति कर रहा है। किसी भी व्यक्ति के विकास के लिए केवल आर्थिक ²ष्टिकोण ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसका नैतिक और आत्मिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सब बदलावों के लिए पहले हमें अपने अन्दर बदलाव करना होगा और सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करना होगा तभी हम एक हरित विश्व का निर्माण कर सकते है। स्वामी ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को हरित और सतत विकास के लिये अपने इरादे मजबूत करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.