Move to Jagran APP

मंत्री बंशीधर भगत ने कहा- भाजपा कार्यकर्त्‍ता जिद्दी, 2022 में इतिहास बदलकर रख देंगे

मंजिलें जिद्दी हैं और रास्ते पर हम कार्यकर्त्‍ता भी कुछ कम नहीं 2022 में इतिहास बदलकर रख देंगे। भाजपा महानगर के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने शायराना अंदाज में कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरा। भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 09:59 PM (IST)
मंत्री बंशीधर भगत ने कहा- भाजपा कार्यकर्त्‍ता जिद्दी, 2022 में इतिहास बदलकर रख देंगे
धर्मपुर शिव मंदिर के सभागार में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदर कौशिक।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मंजिलें जिद्दी हैं और रास्ते पर हम कार्यकर्त्‍ता भी कुछ कम नहीं, 2022 में इतिहास बदल कर रख देंगे। भाजपा महानगर के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने शायराना अंदाज में कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरा। भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना काल में किए गए जन सेवा कार्यों के लिए महानगर कार्यकर्त्‍ताओं की पीठा थपथपाई।

loksabha election banner

मंगलवार को धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था, जिसे कांग्रेस ने सरकार आते ही छीन लिया। प्रदेश की जनता कांग्रेस की हकीकत जानती है। कांग्रेस के पास सच्चा कार्यकर्त्‍ता नहीं है। संगठन के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्त्‍ताओं की संख्या कांग्रेस के पास 50 भी नहीं। जबकि भाजपा में एक-एक पद पाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्त्‍ता प्रयत्नशील रहते हैं।

हम ऐसे कार्यकर्त्‍ताओं के दम पर आने वाला इतिहास बदल कर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकत्ताओं से विपक्षियों को शालीनता से उत्तर देने व केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। इससे पहले महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल ने सभी कार्यकर्त्‍ताओं की उपस्थिति की जानकारी ली। महामंत्री रतन सिंह चौहान ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। जिसका अनुमोदन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. उदय पुंडीर व समर्थन मंत्री हरीश कोहली ने किया।

कार्यसमिति के अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्त्‍ताओं का धन्यवाद करते हुए पिछले एक वर्ष में भाजपा महानगर की ओर से किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव पुंडीर, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष आनंद सागर, आशीष नागरथ, पूरन सिंह नेगी, बृजलेश गुप्ता, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, महानगर मंत्री तृप्ता जाटव, संजय सिंघल, मुनिया पाल, संध्या थापा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने 50 साल लूटा, हमने सात साल में दोगुना काम किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी बीच भाजपा कार्यकर्त्‍ता पिछले डेढ़ साल से समाज की सेवा में लगा है। क्योंकि हम राजनीति समाज के लिए करते हैं, जबकि विपक्षी दलों के कार्यकर्त्‍ता ऐसे कठिन समय में भी राजनीति करते रहे। अब उन्हें जवाब देने का समय आ गया है। कहा कि कांग्रेस ने 50 साल देश को लूटा। जबकि, भाजपा ने पिछले सात साल में ही दोगुना विकास किया है। कोरोना से निपटने में केंद्र और राज्य सरकार ने बेहतरीन कार्य किया। डब्ल्यूएचओ ने भी हमारे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से अपील की है कि चुनाव में छह माह का समय है और अभी से सक्रिय होकर तैयारियों में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- चुनाव में लेकर जाएंगे पूरे पांच साल की उपलब्धियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.