Move to Jagran APP

मीटू पीड़ि‍ता ने संजय कुमार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा Dehradun News

मीटू पीड़ि‍ता ने भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार पीड़ि‍ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शिकायती पत्र भेजा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 01:24 PM (IST)
मीटू पीड़ि‍ता ने संजय कुमार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा Dehradun News
मीटू पीड़ि‍ता ने संजय कुमार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। मीटू पीड़ि‍ता ने भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार पीड़ि‍ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 12 बिंदुओं वाला शिकायती पत्र भेजा है। इसमें भाजपा पर यौन उत्पीड़न के आरोपितों को चुनाव प्रचार की कमान देने का विरोध किया है। कहा कि पार्टी का यह निर्णय महिलाओं का अपमान है।

loksabha election banner

भाजपा ने हाल ही में मीटू आरोपित संजय कुमार को हरियाणा में चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। संजय को सौंपी गई जिम्मेदारी का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़ि‍ता ने पार्टी के इस निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ि‍ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि संजय कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने के बजाय प्रचार की जिम्मेदारी देना महिलाओं का अपमान है।

यह भी पढ़ें: घर के बाहर खड़ी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित युवक गिरफ्तार

कहा कि सरकार एक तरफ जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वालों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। पीड़ि‍ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रकरण में आरोपित के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ि‍ता ने यह पत्र प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि नेताओं को भी भेजा है।

यह भी पढ़ें: किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपित पर मुकदमा दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.