Move to Jagran APP

महापौर प्रत्याशियों का प्रचार फुल और खर्चा दिखा रहे हैं आधा

नगर निगम देहरादून में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के प्रचार की रफ्तार तेज और खर्चे का मीटर जाम पड़ा है।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:27 AM (IST)
महापौर प्रत्याशियों का प्रचार फुल और खर्चा दिखा रहे हैं आधा
महापौर प्रत्याशियों का प्रचार फुल और खर्चा दिखा रहे हैं आधा

देहरादून, [जेएनएन]: नगर निगम देहरादून में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के प्रचार की रफ्तार तेज और खर्चे का मीटर जाम पड़ा है। स्थिति यह है कि खर्चे का तीसरे हिसाब-किताब में आप की रजनी रावत टॉप पर चल रही है। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे और भाजपा तीसरे नम्बर पर है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस में प्रचार फुल और खर्चा आधा ही दिया जा रहा है। 

loksabha election banner

निर्वाचन व्यय लेखा समिति ने तीसरे दौर के खर्चों का आंकलन किया। इस दौरान चुनाव के अंतिम दौर में भी प्रत्याशी कंजूसी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि भाजपा प्रत्याशी खुलकर खर्च कर रहे हैं, लेकिन सरकारी रिकार्ड में उनका मीटर अब तक सिर्फ दो लाख 16 हजार 362 तक पहुंचा है। 

इसी तरह कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल का खर्च कम है, लेकिन वह इस मामले में भाजपा से आगे निकल गए हैं। दिनेश ने दो लाख 31 हजार 976 हजार रुपये खर्च कर लिए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की रजनी रावत ने सबसे ज्यादा चार लाख 97 हजार 992 रुपये खर्च किए हैं। उक्रांद के विजय कुमार बौडाई ने एक लाख 89 हजार और बसपा प्रत्याशी विभूति ने भी सवा लाख रुपये खर्च किए हैं। 

अन्य प्रत्याशी अभी 95 हजार की रकम भी पार नहीं कर पाए हैं। सबसे कम निर्दलीय प्रत्याशी अभय जोशी ने 40 हजार रुपये खर्च किए हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंजना वालिया ने अपना हिसाब का ब्यौरा नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनावः कांग्रेस ने जारी किया दृष्टिपत्र, भाजपा ने कहा गायब है दृष्टि

यह भी पढ़ें: सीएम रावत ने की जनता से अपील, कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत कराएं जब्त

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः आठ बागी नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.