Move to Jagran APP

सौ वर्ष बाद गणेश चतुर्थी पर महायोग, जानिए राशियों पर प्रभाव

इस वर्ष भगवान श्रीगणेश का जन्माभिषेक दुरुधरा महायोग में किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार पांच ग्रहों का दुरुधरा महायोग पिछले सौ वर्षों में नहीं आया है।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2016 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:37 PM (IST)
सौ वर्ष बाद गणेश चतुर्थी पर महायोग, जानिए राशियों पर प्रभाव

देहरदून, [ जेएनएन]: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर पांच सितम्बर को गणेश जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष भगवान श्रीगणेश का जन्माभिषेक दुरुधरा महायोग में किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार पांच ग्रहों का दुरुधरा महायोग पिछले सौ वर्षों में नहीं आया है। साथ ही अगले 50 वर्ष में भी यह महायोग नहीं आएगा।

यह है दुरुधरा महायोग

ज्योतिष डॉ संतोष खंडूड़ी ने बताया कि दुरुधरा योग चन्द्रमा से बनता है। कुंडली में चन्द्रमा जिस भाव में होता है, उसके दूसरे व 12वें भाव में सूर्य को छोड़कर अन्य ग्रह आते हैं तो दुरुधरा योग बनता है। गणेश चतुर्थी पर चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा। वहीं बुध, गुरु, शुक्र 12वें भाव व मंगल तथा शनि द्वितीय भाव में रहेंगे। इस प्रकार पांच ग्रहों से दुरुधरा योग बनेगा। पिछले 50 वर्षों में तीन बार वर्ष 1999, 1959, 1956 में दो-दो ग्रहों से दुरुधरा योग बना है। वृहत्जातक, सारावली ग्रंथ में इसका विशेष उल्लेख किया गया है।

loksabha election banner

पढ़ें: केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं 12 सितंबर से

देशभर में गणेशोत्सव की धूम, देखें तस्वीरें

विशेष लाभ देने वाला महायोग है दुरुधरा योग
ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन किए जाने वाले सभी कार्य चिरस्थाई व लाभ देने वाले होंगे। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे ख्याति प्राप्त करने वाले होंगे। उनकी वाणी और बुद्धि में चातुर्यता रहेगी। खरीदे जाने वाले वाहन, ज्वैलरी, भूमि, भवन, विशेष लाभ देने वाले होंगे। आमजन के कार्य सिद्ध होंगे। सभी कार्य धन, वैभव से परिपूर्ण होंगे।

पढ़ें: केदारनाथ में भरने लगा मंदिर समिति का खजाना, आय पहुंची पांच करोड़ के पार

गणपति स्थापना और गणपति पूजा मुहूर्त
ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था। इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। हिन्दु दिन के विभाजन के अनुसार मध्याह्न काल, अंग्रेजी समय के अनुसार दोपहर के तुल्य होता है। गणेश चतुर्थी के दिन, गणेश स्थापना और गणेश पूजा, मध्याह्न के दौरान की जानी चाहिये। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। मध्याह्न मुहूर्त में, भक्त-लोग पूरे विधि-विधान से गणेश पूजा करते हैं, जिसे षोडशोपचार गणपति पूजा के नाम से जाना जाता है।

पढ़ें:-केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाया अन्नकूट मेला

बॉलीवुड के इन सितारों के घर हर साल पधारते हैं बप्पा, देखें तस्वीरें

विभिन्न राशियों पर प्रभाव
1 मेष:
- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे कुछ मानसिक शान्ति प्राप्ति होगी। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज कुछ व्यवधान आने की आशंका है। आज-आप अपनी वाणी में सौम्यता लायें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। उपायः- दाल चीनी का प्रयोग करें।

2 वृषः- आज आर्थिक कार्यों में व्यवधान आने की आशांका है अतः सावधानी बरतें। किसी से इतनी नजदीकियां न बढ़ायें कि बाद में कष्ट सहना पड़ें। मार्केट में लगा पैसा वापस मिलने की सम्भावना है, जिससे मन प्रसन्न होगा। महिलाओं का धन व्यय होगा। उपायः- रूद्राष्टक का पाठ करें।

3 मिथुनः- किसी नजदीकी व्यक्ति को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिससे आप चिन्तित रहेंगें। किसी मन पसन्द वस्तु की खरीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में प्रगति होने के शुभ संकेत है। सन्तान का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। उपायः- शिवजी का शहद से अभिषेक करें।


4 कर्क:-
आज आपके दिमाग में नये विचार आयेंगे, जिससे आप अपने मातहतों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। विरोधियों का मुंह तोड़ जवाब देना अति आवश्यक है। कैरियर की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। उपायः गणेश स्त्रोत का पाठकरें।

5 सिंहः- शिक्षा की दिशा मे किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। शय्या सुख में कमी आने की आने की आशांका है। आज आपका मन भौतिक सुखों की ओर आकर्षित होगा। दवाओं पर अत्याधिक व्यय होगा। ऑफिस के कार्यो में मन लगेगा। उपायः-लक्ष्मी जी की पूजा करें।

6 कन्या:- घरेलू खर्चो में अत्याधिक व्यय के कारण परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नैाकरी करने वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित कार्यो में प्रगति होने के आसार है। उपायः दुर्गा जी की स्तुति करें।

7 तुला:- किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको स्वस्थ रहने के नुस्खे बतायेगा। पुराने रिश्तों को दोबारा जोड़ने का प्रयास करें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। महिलायें रोग से बचाव करें । उपायः- काले तिल का दान करें।

8 वृश्चिक:- व्यावसायिक सम्बन्धों में दरार आने की आशंका है। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। धार्मिक कार्यो में धन का व्यय होगा। श्रम की अधिकता रहेगी। उपायः-राम स्त्रोत का पाठ करें।

9 धनु:- राजनीतिक मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी जरूरी मीटिंग को स्थगित करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा जिससे जीवन साथी से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगें। आमदनी में वृद्वि होने के आसार हैं -उपायः- हनुमानष्टक पाठ करें।

10 मकर:- अतीत की यादों को लेकर मन थोड़ा चिन्तित रहेगा। कल्पना की जगह तथ्य पर ध्यान देंगे तभी आपके सपने साकार होंगे। घर पर किसी प्रिय अतिथि का आगमन होगा। रोजगार से सम्बन्धित दिक्कतों में कुछ कमी आंयेगी। मित्रों से भेंट होगी। उपायः- शिवाष्टक का पाठ करे।

11 कुम्भ:- आज आपको किसी प्रकार की आन्तरिक यात्रा या परिवर्तन आपको दस्तक दे रही है। अतः कोई भी कार्य आप बड़ी सावधानी से करेंगे तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। राजनैतिक लोंगो के लिये आज का दिन अनुकूल साबित होगा। -उपायः-मॉ काली जी की पूजा करें।

12 मीन:- आज आपके परिवार में जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपस में सहभागिता का अनुभव करेंगें। अत्यधिक धूम्रपान के सेवन से बचने का प्रयास करें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। उपायः-विष्णु जी की आराधना करें।

पढ़ें:-उत्तराखंड में गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी, पूजा कल से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.