Move to Jagran APP

सुमित्रा महाजन बोलीं, मेरी नजर में अध्यात्म और राजनीति नहीं अलग-अलग

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ऋषिकेश और हरिद्वार में समय बिताएंगीं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 05:10 PM (IST)
सुमित्रा महाजन बोलीं, मेरी नजर में अध्यात्म और राजनीति नहीं अलग-अलग
सुमित्रा महाजन बोलीं, मेरी नजर में अध्यात्म और राजनीति नहीं अलग-अलग

ऋषिकेश, [जेएनएन]:  लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाराज ने कहा कि गंगा का पावन तट स्वंय को जानने का सबसे बेहतर माध्यम है। बोलीं, मेरी नजर में अध्यात्म और राजनीति कहीं भी अलग नहीं होते। यदि हम आध्यात्मिक यात्रा पर भी होते हैं, तो मन में राजनीतिक बातें चलती ही रहती है। 

loksabha election banner

लोकसभा अध्यक्ष बुधवार दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं। परमार्थ निकेतन में पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि माँ गंगा की निर्मल लहरें मन को शान्ति, शीतलता और पवित्रता प्रदान करती हैं। कहा कि, उत्तराखंड से उनका पुराना लगाव है, जब भी समय मिलता है वह गंगा के तट पर शांति के लिए जरूर पहुंचती हैं। इस बार मैं लंबे समय बाद यहां भागवत कथा में शामिल होने आई हूं। कुछ दिन शांति से ऐसे माहौल में बैठना भी जरूरी होता है। 

इससे पहले जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंची। गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने पुष्प वर्षा व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने भेंट वार्ता में वर्तमान समय में नारियों की दशा और उनके खिलाफ बढ़ते अपराधों की ओर लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में नारियों की भूमिका, योग को समष्टि में समर्पित करना, महिला सशक्तीकरण, नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: सुपर स्टार रजनीकांत राजनीतिक पारी से पहले करेंगे हिमालय में चिंतन

यह भी पढेें: रजनीकांत अभिनेता कम आध्यात्मिक गुरु ज्यादा नजर आए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.