Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में मौसम रहेगा सामान्य, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में 15 सितंबर के बाद मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तब प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:43 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 02:47 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में मौसम रहेगा सामान्य, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में मौसम रहेगा सामान्य, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में 15 सितंबर के बाद मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तब प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा। पौड़ी में बूंदाबांदी हुई, लेकिन अन्य जिलों में धूप खिली रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून धीमा पड़ा है। मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इस बीच सड़कों से मलबा हटाने का काम जारी है। गढ़वाल मंडल में अब भी 35 सड़कें बंद हैं और इससे 78 गांव प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: मसूरी-दून मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें; मार्ग खोलने में जुटा लोनिवि

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर,       अधि.      न्यून.
  • देहरादून     33.7     22.1
  • उत्तरकाशी   25.8     17.4
  • मसूरी       22.3     15.5
  • टिहरी       25.0     16.6
  • हरिद्वार      35.6     24.5    
  • जोशीमठ    22.5     15.8
  • पिथौरागढ़   28.3     17.4
  • अल्मोड़ा    28.6     17.9
  • मुक्तेश्वर    22.2     14.3   
  • नैनीताल     22.7     18.5
  • यूएसनगर   34.8      26.2
  • चम्पावत    27.2      17.6

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.