Move to Jagran APP

शासन ने लिंक अधिकारी किए नामित

शासन ने अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रभारी सचिव स्तर के आइएएस अधिकारियों के लिंक अधिकारी तैनात कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 10:08 PM (IST)
शासन ने लिंक अधिकारी किए नामित
शासन ने लिंक अधिकारी किए नामित

राज्य ब्यूरो, देहरादून: शासन ने अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रभारी सचिव स्तर के आइएएस अधिकारियों के लिंक अधिकारी तैनात कर दिए हैं। ये लिंक अधिकारी संबंधित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण अवधि अथवा विदेश यात्रा की अवधि में उनके दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इनमें से कुछ अधिकारियों को एक से अधिक अधिकारियों का लिंक अधिकारी नामित किया गया है।

loksabha election banner

बुधवार को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इसके तहत अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का लिंक अधिकारी प्रमुख सचिव मनीषा पंवार को बनाया गया है। ये दोनों एक दूसरे की अनुपस्थिति में संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का लिंक अधिकारी प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल को बनाया गया है। प्रमुख सचिव आनंद व‌र्द्धन का लिंक अधिकारी सचिव नितेश कुमार झा को बनाया गया है। सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख का लिंक अअधिकारी सचिव रमेश कुमार सुधांशु को बनाया गया है। सचिव एल फैनई का लिंक अधिकारी सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख को बनाया गया है। सचिव अमित नेगी का लिंक अधिकारी राधिका झा और सौजन्या को बनाया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का लिंक अधिकारी सचिव दिलीप जावलकर को बनाया गया है। सचिव शैलेश बगोली का लिंक अधिकारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को बनाया गया है। सचिव विजय कुमार ढौंडियाल का लिंक अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी को बनाया गया है। सचिव हरबंश चुघ का लिंक अधिकारी सचिव सुशील कुमार को बनाया गया है। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का लिंक अधिकारी प्रभारी सचिव एसए मुरुगेशन को बनाया गया है। प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के लिंक अधिकारी प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत होंगे। प्रभारी सचिव सुशील कुमार का लिंक अधिकारी प्रभारी सचिव अशोक कुमार को बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.