देहरादून: तय समय के बाद भी फोड़ रहे थे पटाखे, पुलिस ने दो पर दर्ज किया मुकदमा
दीपावली पर्व के अवसर पर देर रात तक पटाखे जलाने पर रायपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि शासन की ओर से रात आठ से 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति थी। पर ऐसा हुआ नहीं।
देहरादून, जेएनएन। दीपावली पर्व के अवसर पर देर रात तक पटाखे जलाने पर रायपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि शासन की ओर से रात आठ से 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति थी। बार-बार अनाउंसमेंट करने के बाद भी दो व्यक्तियों ने आदेश का पालन नहीं किया। उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजधानी देहरादून में दीपावली की देर रात तक पटाखों का शोर गूंजता सुनाई दिया। पुलिस-प्रशासन से जारी निर्देशों की भी जमकर धज्जियां उड़ी। इस बीच देर तक पटाखे न फोड़ने की अनाउंसमेंट करने पर भी रायपुर थाना क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी निवासी चिराग खुराना(मूल पता होम सिटी फर्स्ट फ्लोर कारगी रोड पटेल नगर देहरादून) और कौस्तुभ उनियाल निवासी शिवलोक कॉलोनी रायपुर ने बात नहीं मानी तो पुलिस की बात नहीं मानी। इसपर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: दीपावली पर आतिशबाजी से आइएमए केंद्रीय विद्यालय में नियुक्त अध्यापक के घर लगी आग
यह भी पढ़ें: देहरादून: दीपावली पर घनघनाते रहे कंट्रोल रूम के फोन, कई शिकायतें हुई दर्ज