Move to Jagran APP

लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी कांग्रेस में शामिल

सेना के परम विशिष्ठ सेवा मैडल व विशिष्ठ सेवा मैडल प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उन्हें विश्वास है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:00 AM (IST)
लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी कांग्रेस में शामिल
रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून,जेएनएन। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी ने कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

सेना के परम विशिष्ठ सेवा मैडल व विशिष्ठ सेवा मैडल प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उन्हें विश्वास है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। इस मौके पर रजनीश जुयाल ने भी कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें: आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है

वधायक जोशी क्यारकुली में मनाएंगे ईगास पर्व

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आम जन से 25 नवंबर को ईगास पर्व धूमधाम से मनाने की अपील की। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास पर्व को गढ़वाल ईगास, कुमाऊं में बुढ़ी दीवाली या एकादशी बग्वाल भी कहा जाता है। आधुनिकता के दौर में हमारे ये पर्व लुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के क्यारकुली गांव में 25 नवंबर को ईगास पर्व मनाएंगे। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश से मिले हरक सिंह रावत, कई मुद्दों पर चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.