जानिए आज देहरादून में क्या है खास, हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर रखिए नजर
राजधानी देहरादून ऋषिकेश और विकासनगर में आज भी कई गतिविधियां जारी रहेंगी। इगास पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं राजधानी देहरादून में डीबीएस डीएवी एमकेपी और श्री गुरुराम राय पीजी कॉलेज में शिक्षक सरकार के खिलाफ 11 बजे से धरना देंगे।
देहरादून, जेएनएन। राजधानी देहरादून ऋषिकेश और विकासनगर में आज भी कई गतिविधियां जारी रहेंगी। इगास पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, राजधानी देहरादून में डीबीएस, डीएवी, एमकेपी और श्री गुरुराम राय पीजी कॉलेज में शिक्षक सरकार के खिलाफ 11 बजे से धरना देंगे। बात ऋषिकेश की करें तो यहां व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा विकासनगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों में लापरवाही बरत रहे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
देहरादून शहर के मुख्य कार्यक्रम
त्योहार: इगास पर कार्यक्रम।
प्रभात फेरी: विभिन्न मंदिरों की ओर से कार्तिक मास की प्रभात फेरी सुबह पांच बजे।
प्रदर्शन: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच शहीद स्मारक पर मनाएगा इगास पर्व, 5:30 बजे।
कथा: कालिका माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा।
पूजन: पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में तुलसा मैया का पूजन सुबह नौ बजे से।
प्रदर्शन: राष्ट्रीय आदर्श पार्टी का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन 12:30 बजे।
प्रेस वार्ता: कांग्रेस भवन में अनुसूचित जाति उत्तराखंड की पत्रकार वार्ता, दोपहर दो बजे।
उद्घाटन: एचडीएफसी बैंक की नालापानी स्थित सहस्त्रधारा शाखा का उद्घाटन, सुबह ग्यारह बजे।
इगास पर्व: उत्तराखंड क्रांति दल का इगास पर्व रायपुर रोड स्थित निर्वाचन आयोग के सामने, शाम पांच बजे।
क्रिकेट टूर्नामेंट: कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट ग्राउंड में द्वितीय ऊर्जा कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से।
ऋषिकेश में खास
बैठक: व्यापार मंडल की एकरूपता पर चर्चा के लिए व्यापारियों की बैठक।
त्योहार: इगास-बग्वाल पर्व पर मुनिकीरेती में कार्यक्रम, शाम छह बजे।
विकासनगर में मुख्य कार्यक्रम
अभियान: कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान।
यह भी पढ़ें: दून में रफ्तार का जुनून लगा रहा जिंदगी पर ब्रेक, तीन साल में 48 फीसद हादसों की यही वजह