Move to Jagran APP

उत्तराखंड किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने राजीव भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 12:22 PM (IST)
उत्तराखंड किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी
उत्तराखंड किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने राजीव भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। 

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव एवं 13 सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने किसान कांग्रेस की प्रदेश मीडिया कमेटी की घोषणा भी की। जिसमें छह पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

राठी ने कहा कि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले एवं राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी अजय चौधरी की स्वीकृति मिलने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कुछ ही वक्त में इसका विस्तार भी किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कमेटी किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी। राठी ने कहा कि राहुल गांधी की महारैली में कमेटी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 मार्च को राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह व सहप्रभारी राजेश धर्माणी को भी आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में विकास चौहान, रूपेंद्र तोमर, अमन कुमार, मनोज बिल्जवाण, सुमिता शर्मा ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सिटिंग सांसदों समेत भाजपा टिकट के 36 दावेदार

यह भी पढ़ें: सांसद का रिपोर्ट कार्ड: खंडूड़ी की उम्र पर भारी पड़ी कर्तव्यनिष्ठा

यह भी पढ़ें: गहलोत बोले, साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.