श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जांच शुरू, जानिए क्या लगे हैं आरोप
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा हेमंत कुमार बिष्ट के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बिठा दी है। डा. हेमंत कुमार पर विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता और नियम विरुद्ध कुछ कार्य करने का भी आरोप लगा है।
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमंत कुमार बिष्ट के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बिठा दी है। डॉ हेमंत कुमार के खिलाफ विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता और कुछ नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप है।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में सहायक परीक्षा नियंत्रक डा हेमन्त कुमार बिष्ट के खिलाफ विवि प्रशासन ने जांच बैठा दी है। विवि सूत्रों के मुताबिक डा बिष्ट ने विवि में कुछ अनुशासनहीन औऱ नियम विरुद्ध कार्य किये थे। बिष्ट पर विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने और अपने स्तर से कार्यालयादेश जारी करने और शासन से बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के सीधे पत्राचार करने के आरोप हैं। जिसके बाद विवि ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालयों के पाले में गेंद
विवि प्रशासन ने विवि की कार्य परिषद सदस्य कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय अनुशासत्मक समिति का गठन किया है। विवि में जांच शुरू होने के बाद हड़कंप मचा है। विवि में पिछले साल तत्कालीन कुलसचिव डॉ सुधीर बुड़ाकोटी के खिलाफ भी जांच बैठाई गई थी। जिसके बाद कुलसचिव डॉ बुड़ाकोटी को विश्वविद्यालय से हटा दिया गया था। इस संबंध में विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि विवि में उनका उत्पीड़न किया गया है। जिस कारण वह न्यायालय की शरण में हैं। जांच शुरू होने जैसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा किया गया है तो वह गलत है।
यह भी पढ़ें:- सीएम धामी ने लांच किया उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल, जुड़ेंगी 75 सेवाएं; ठंडे बस्ते में नहीं पड़ेंगी योजनाएं
डॉ पीपी ध्यानी (कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय) का कहना है कि अनुशासनहीनता विवि के हित मे नही है। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इसीलिए जांच बिठाई गई है।
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के छात्रों को रक्षा तकनीक में बनाएंगे दक्ष, विवि का उद्देश्य है स्टार्टअप और शोध कार्यों को बढ़ावा देना