Move to Jagran APP

भारत को जानो: कहां से मिला इंडिया नाम और कौन सा पुल है दुनिया में सबसे ऊंचा; यहां मिलेगी हर एक जानकारी

Interesting facts about India क्या आप भारत के बारे में सारी बातें जानते हैं नहीं न तो आज हम आपको कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट के बारे में बताते हैं जो आपका ज्ञान वर्धन भी करेंगे और आपको अपने देश की जड़ों से जोड़े भी रखेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 02:26 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 02:26 PM (IST)
भारत को जानो: कहां से मिला इंडिया नाम और कौन सा पुल है दुनिया में सबसे ऊंचा; यहां मिलेगी हर एक जानकारी
भारत को जानो: कहां से मिला इंडिया नाम और कौन सा पुल है दुनिया में सबसे ऊंचा।

आनलाइन डेस्क, देहरादून। Republic Day 2022 भारत हमारा देश है, लेकिन कई ऐसी बातें हैं जो हम आज भी नहीं जानते होंगे या फिर हमने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। पर, ये बातें जानना बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ आपको अपने देश की जड़ों से जोड़े रखेंगी, बल्कि आपका ज्ञान भी बढ़ाएंगी। तो आज हम आपको बताएंगे कि भारत को इंडिया नाम कहां से मिला और यहां क्या कुछ खास है....

prime article banner

कैसे पड़ा इंडिया (India) नाम

भारत कैसे इंडिया बना ये बहुत ज्यादा लोग भी नहीं जानते हैं। दरअसल, भारत का अंग्रेजी में 'इंडिया'(India) नाम इंडस नदी के नाम से बना। इस नदी के आस-पास घाटी में आरंभिक सभ्यताएं निवास करती थीं। इसके साथ ही आर्य पूजकों में इंडस नदी को सिंधु कहा गया।

तमिलनाडु में है है पहला ग्रेनाइट मंदिर

दुनिया का पहला ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में है, जिसका नाम बृहदेश्वर है। इसे ग्रेनाइट मंदिर इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसका शिखर 80 टन ग्रेनाइट के टुकड़ों से बना हुआ है। यह मंदिर राजाराज चोल के राज में केवल पांच साल के समय में बना लिया गया था।

कहां हैं सबसे अधिक डाकखाने

क्या आप ये बात जानते हैं कि दुनियाभर में सबसे अधिक डाकखाने किस देश में हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको बता देते हैं। भारत में सबसे अधिक संख्या में डाक खाने स्थित हैं।। इसके साथ ही भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। ये दस लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है।

चरक ने 2500 वर्ष पहले किया था आयुर्वेद का समेकन

चरक ने 2500 साल पहले आयुर्वेद का समेकन किया था। उन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। आयुर्वेद सबसे आरंभिक चिकित्सा शाखा है।

ब्रिटिशर्स के आने से पहले संपन्न देश था भारत

भारत (17वीं शताब्दी के शुरुआत में) ब्रिटिश राज आने से पहले तक सबसे संपन्न देश था। क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की संपन्नता से बेहद आकर्षित हुए और वे भारत तक पहुंचने के लिए लिए समुद्री मार्ग खोजने निकले, लेकिन गलती से अमेरिका की खोज कर ली।

सिंधु और हिंदु का संयोजन है हिंदुस्तान

ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया था। हिंदुस्तान इन्हीं दो नामों (सिंधु और हिंदु) का संयोजन है। इसका इस्तेमाल हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में हुआ।

हिमाचल में है सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान

विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल में है। इसे 1893 में समुद्री तल से 2444 मीटर की ऊंचाई पर जमीन को समतल बनाकर बनाया गया था।

जानिए कहां है विश्व का सबसे ऊंचा पुल

विश्व का सबसे ऊंचा पुल बेलीपुल है, जो हिमाचल पर्वत में दास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्त 1982 में भारतीय सेना ने किया था।

सुश्रुत शल्य चिकित्सा के जनक

शल्य चिकित्सा का जनक सुश्रुत को माना जाता है। करीब 2600 साल पहले उन्होंने और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगाना, शल्य क्रिया से प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, मस्तिक की शल्य क्रियाएं और प्लास्टिक सर्जरी समेत कई अन्य क्रियाएं की।

विश्व का सबसे पुराना शहर वाराणसी

वाराणसी, जिसे अब बनारस के नाम से भी जाना जाता है एक प्राचीन शहर है। 500 बीसी (Before Christ) में भगवान बुद्ध यहां आए थे। आज यह शहर विश्व का सबसे पुराना और लगातार आगे बढ़ने वाला शहर है।

भारत को थोड़ा और जानिए

- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। साथ ही विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश और प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।

-भारत में ही हुई थी शतरंज की खोज।

-बीज गणित, त्रिकोणमिति और कलन का अध्ययन भी भारत में ही शुरू हुआ था।

- स्थान मूल्य प्रणाली और दशमलव प्रणाली का विकास 100 बीसी में भारत में हुआ था।

- भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी।

- साल 1996 तक भारत विश्व में हीरे का एक मात्र स्रोत था।

- भारत से 90 देखों को साफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।

- भारत में चार धर्मों हिंदु, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का जन्म हुआ। विश्व की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा इनका पालन करता है।

- भारत में करीब तीन लाख मस्जिद हैं, जो किसी दूसरे देश से अधिक हैं। मुस्लिम देशों से भी ज्यादा मस्जिद भारत में है।

- सिख धर्म का उद्भव पंजाब के अमृतसर से हुआ था। प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की यहां 1577 में स्थापना की गई थी।

- भारत श्रीलंका, तिब्बत, भूटान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के तीन लाख से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा देता है। ये सभी अपने देशों से धार्मिक और राजनीतिक अभियोजन के कारण निकल गए थे।

- योग कला का उद्भव भी भारत में ही हुआ है। यह पांच हजार साल से अधिक समय से मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.